Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > मनोरंजन

गुरुग्राम में सिंगर राहुल फाजिलपुरिया की कार पर फायरिंग, हमले में बाल-बाल बचे रैपर; पुलिस जांच

गुरुग्राम में सिंगर राहुल फाजिलपुरिया की कार पर फायरिंग, हमले में बाल-बाल बचे रैपर; पुलिस जांच जारी

हरियाणवी सिंगर फाजिलपुरिया पर गुरुग्राम में हमला, पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी

गुरुग्राम में सिंगर राहुल फाजिलपुरिया की कार पर फायरिंग हमले में बाल-बाल बचे रैपर पुलिस जांच जारी

Rahul Fazilpuria: हरियाणा के प्रसिद्ध सिंगर और रैपर राहुल फाजिलपुरिया पर गुरुग्राम में सोमवार को अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। यह हमला बादशाहपुर थाने के तहत एसपीआर रोड पर हुआ। लेकिन राहुल अपनी कार से सुरक्षित भागने में सफल रहे। इस घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है, लेकिन फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

राहुल फाजिलपुरिया का असली नाम राहुल यादव है, और फाजिलपुर गांव से है, जो गुरुग्राम में स्थित है। वे हरियाणवी म्यूजिक को बॉलीवुड में लाने वाले प्रमुख कलाकारों में से एक है। उनका सबसे प्रसिद्ध गाना 'लड़की कर गई चुल' था, जो 2014 में हिट हुआ।


सिंगर राहुल फाजिलपुरिया का नाम सांपों के जहर के कथित इस्तेमाल से जुड़ी एक विवादित घटना में भी सामने आया था। इस मामले में उनकी और एल्विश यादव की भूमिका को लेकर काफी चर्चा हुई थी।

राहुल सोमवार को गुरुग्राम सेक्टर 71 में अपनी कार से बाहर निकल रहे थे, तभी अचानक टाटा हैरियर गाड़ी से दो राउंड फायरिंग की गई। गोलीबारी के बाद हमलावर फरार हो गए। इस घटना में राहुल की जान बाल-बाल बची। पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।


राहुल के पास कुछ दिन पहले तक हरियाणा पुलिस की सिक्योरिटी थी, लेकिन सुरक्षा वापस लेने के बाद यह हमला हुआ। राहुल ने पहले पुलिस से सुरक्षा मांगी थी, लेकिन अब उन्हें सुरक्षा प्रदान नहीं की गई थी, और इस कारण यह घटना घटी।

पुलिस आरोपियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और फायरिंग के कारण का पता लगाने के लिए सबूत इकट्ठा कर रही है। फिलहाल हमलावरों का पता नहीं चल पाया है, और पुलिस की कार्यवाही जारी है।

Related to this topic: