Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के चाचा विक्रम भट्ट गिरफ्तार, राजस्थान के व्यापारी ने 30 करोड़ ठगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के चाचा विक्रम भट्ट गिरफ्तार, राजस्थान के व्यापारी ने 30 करोड़ ठगी के लगाए थे आरोप

फिल्ममेकर विक्रम भट्ट के खिलाफ मुंबई पुलिस और राजस्थान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। फिल्ममेकर पर राजस्थान के उदयपुर के व्यापारी ने फिल्म के नाम पर 30 करोड़ ठगने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के चाचा विक्रम भट्ट गिरफ्तार राजस्थान के व्यापारी ने 30 करोड़ ठगी के लगाए थे आरोप

मुंबईः बॉलीवुड की नगरी मुंबई से बड़ी खबर सामने आ रही है। मशहूर फिल्मकार महेश भट्ट के भाई विक्रम भट्ट को मुंबई और राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनको रविवार के दिन साली के घर से पकड़ा गया है। मुकेश भट्ट खुद भी एक फिल्मकार हैं। फिल्मकार पर एक उदयपुर के व्यापारी ने 30 करोड़ की ठगी का आरोप लगाया है। पुलिस टीम ने मुंबई के यारी रोड इलाके के गंगा भवन अपार्टमेंट से उन्हें गिरफ्तार किया है।

मुकेश भट्ट को गिरफ्तार करने के बाद अब राजस्थान पुलिस अपने साथ उदयपुर ले जाने के लिए बांद्रा कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड के लिए अप्लाई करेगी। उदयपुर के व्यापारी की शिकायत पर राजस्थान पुलिस कार्रवाई करने के लिए मुंबई पहुंची हुई थी।

बायोपिक बनाने के नाम पर लिए पैसे

मामला उदयपुर के इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के मालिक डॉ अजय मुर्डिया की दर्ज कराई एफआईआर से जुड़ा हुआ है। डॉ मुर्डिया ने 17 नवंबर को फिल्मकार विक्रम भट्ट समेत आठ लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। डॉ के अनुसार विक्रम भट्ट और उनकी टीम ने एक फिल्म प्रोजेक्ट में भारी मुनाफे की बात कहकर निवेश के लिए प्रेरित किया। भट्ट और टीम ने उनकी पत्नी पर बायोपिक बनाने की बात कह रहे थे। उन्होंने दावा किया कि यह प्रोजेक्ट 200 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। इसमें उनको भी लाभ होगा।

पुलिस ने जारी किया था लुकआउट नोटिस

डॉ मुर्डिया की शिकायत पर पुलिस ने ज्वाइंट मिशन चलाया। इसी दौरान उनको साली के घर से पकड़ा गया है। इससे पहले पुलिस ने विक्रम भट्ट और मामले से जुड़े 7 अन्य आरोपियों के खिलाफ लुक-आउट नोटिस जारी किया था। इससे वे देश छोड़कर बाहर ना जा सकें।

Related to this topic: