Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > मनोरंजन

अनिल अंबानी पर LOC जारी, 5 अगस्त को 3,000 करोड़ के लोन फ्रॉड मामले में पूछताछ होगी

अनिल अंबानी पर LOC जारी, 5 अगस्त को 3,000 करोड़ के लोन फ्रॉड मामले में पूछताछ होगी

ED का शिकंजा; अनिल अंबानी पर ED का शिकंजा, 5 अगस्त को पूछताछ होगी

अनिल अंबानी पर loc जारी 5 अगस्त को 3000 करोड़ के लोन फ्रॉड मामले में पूछताछ होगी

Anil Ambani: उद्योगपति और अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है। अब अनिल अंबानी को 5 अगस्त को दिल्ली स्थित ED दफ्तर में पूछताछ के लिए पेश होना होगा।

ED अनिल अंबानी और उनकी कंपनियों पर 3,000 करोड़ रुपये के लोन फ्रॉड और वित्तीय गड़बड़ी के आरोपों की जांच कर रही है। आरोप है कि 2017 से 2019 के बीच यस बैंक से लिए गए लोन को फर्जी कंपनियों और अन्य इकाइयों में डायवर्ट किया गया।

पिछले हफ्ते ED ने मुंबई और दिल्ली समेत करीब 35 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान 50 कंपनियों और 25 लोगों से जुड़े दस्तावेज खंगाले गए। जांच में यह भी शक जताया गया है कि यस बैंक के बड़े अधिकारियों को रिश्वत दी गई हो सकती है।

ED ने साफ किया है कि अनिल अंबानी बिना इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर की इजाजत के देश नहीं छोड़ सकते। अगर उन्होंने विदेश जाने की कोशिश की तो एयरपोर्ट या बंदरगाह पर हिरासत में लिया जा सकता है।

रिलायंस पावर और रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि ED की कार्रवाई का उनके बिजनेस और वित्तीय स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ा है। हालांकि, यह मामला अब गंभीर मोड़ ले चुका है।

Related to this topic: