Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > मनोरंजन

‘डॉन’ के डायरेक्टर चंद्र बरोट ने दुनिया को कहा अलविदा, 86 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

‘डॉन’ के डायरेक्टर चंद्र बरोट ने दुनिया को कहा अलविदा, 86 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

‘डॉन’ के डायरेक्टर चंद्र बरोट का 86 की उम्र में निधन, फरहान अख्तर ने दी श्रद्धांजलि, 7 साल से थे बीमार

‘डॉन’ के डायरेक्टर चंद्र बरोट ने दुनिया को कहा अलविदा 86 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Chandra Barot: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर चंद्र बरोट का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह पिछले सात सालों से फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे थे। रविवार को उन्होंने मुंबई के बांद्रा स्थित गुरु नानक हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। उनके निधन की जानकारी उनकी पत्नी दीपा बरोट ने दी।

चंद्र बरोट को 1978 में आई सुपरहिट फिल्म 'डॉन' के निर्देशन के लिए जाना जाता है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने डबल रोल निभाया था और यह फिल्म आज भी एक कल्ट क्लासिक मानी जाती है। उनकी पत्नी दीपा ने बताया कि उनका इलाज पहले जसलोक हॉस्पिटल में और फिर गुरु नानक हॉस्पिटल में चल रहा था।

डॉन का रीमेक बना चुके फिल्ममेकर फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर चंद्र बरोट को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "यह जानकर दुख हुआ कि ओरिजनल डॉन के डायरेक्टर अब नहीं रहे। उनकी आत्मा को शांति मिले। परिवार के प्रति संवेदना।"

चंद्र बरोट ने अपने करियर की शुरुआत फिल्ममेकर मनोज कुमार के साथ की थी। उन्होंने ‘पूरब और पश्चिम’ जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया। बाद में उन्होंने अपने दोस्त और निर्माता नरीमन ईरानी की मदद के लिए डॉन बनाने का फैसला किया। इस फिल्म में उन्होंने लेखक जोड़ी सलीम-जावेद को जोड़ा और फिल्म को डायरेक्ट किया।

चंद्र बरोट की बनाई फिल्म डॉन की विरासत आज भी कायम है। 2006 में फरहान अख्तर ने इसका रीमेक बनाया जिसमें शाहरुख खान ने मुख्य भूमिका निभाई। अब इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म पर काम चल रहा है, जिसमें रणवीर सिंह और कृति सेनन नजर आएंगे।