Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > मनोरंजन

डिनो मोरिया की बढ़ी मुश्किलें; मीठी नदी घोटाला मामले में ईडी ने एक्टर के घर की छापेमारी

डिनो मोरिया की बढ़ी मुश्किलें; मीठी नदी घोटाला मामले में ईडी ने एक्टर के घर की छापेमारी

डिनो मोरिया की बढ़ी मुश्किलें मीठी नदी घोटाला मामले में ईडी ने एक्टर के घर की छापेमारी

मुंबई के चर्चित मीठी नदी सफाई घोटाले में अब बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत डिनो मोरिया के घर सहित कई जगहों पर छापेमारी की है।

पहले EOW, अब ED की जांच

इस मामले में डिनो मोरिया से पहले ही मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) दो बार पूछताछ कर चुकी है। अब ईडी ने भी इस केस में मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से कार्यवाई शुरू कर दी है।

15 ठिकानों पर छापेमारी


खबरों के मुताबिक यह छापेमारी डिनो मोरिया और उनके भाई सहित कुछ अन्य लोगों के ठिकानों पर की गई है। इससे पहले EOW ने एक्टर डिनो मोरिया और उनके भाई सैंटिनो को जरूरी दस्तावेजों के साथ तैयार रहने के लिए कहा था।

अब इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत बड़ी कार्यवाई करते हुए मुंबई से लेकर केरल के कोच्चि तक कुल 15 जगहों पर छापेमारी की है।

क्या है मामला?


यह घोटाला मुंबई महानगरपालिका द्वारा मीठी नदी की सफाई के लिए ली गई मशीनों की खरीद-फरोख्त से जुड़ा है। आरोप है कि मशीनों को कोच्चि की कंपनी मैटप्रॉप टेक्निकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड से काफी ऊंचे दामों पर किराए पर लिया गया और इसमें बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ी हुई।

BMC को हुआ 65 करोड़ का नुकसान

जांच में यह सामने आया है कि इस घोटाले की वजह से बीएमसी को करीब 65 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। ईडी ने यह जांच प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLEA) के तहत शुरू की है।

डिनो मोरिया ने दर्ज कराया था बयान


कुछ दिन पहले डिनो मोरिया ने EOW के दफ्तर जाकर अपना बयान दर्ज कराया था। लेकिन अब मामला और गंभीर होता नजर आ रहा है।

Related to this topic: