Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > मनोरंजन

मीठी नदी घोटाला मामले में डीनो मोरिया ने ED ऑफिस में दर्ज करवाया बयान, कुछ दिन पहले घर पर हुई थ

मीठी नदी घोटाला मामले में डीनो मोरिया ने ED ऑफिस में दर्ज करवाया बयान, कुछ दिन पहले घर पर हुई थी रेड

मीठी नदी घोटाला मामले में डीनो मोरिया ने ed ऑफिस में दर्ज करवाया बयान कुछ दिन पहले घर पर हुई थी रेड

Dino Morea: बॉलीवुड एक्टर डीनो मोरिया इन दिनों ED (प्रवर्तन निदेशालय) की जांच के घेरे में है। गुरुवार सुबह वे मुंबई के बलार्ड एस्टेट स्थित ED ऑफिस पहुंचे, जहां उन्होंने मीठी नदी घोटाले से जुड़े मामले में अपना बयान दर्ज करवाया।

डीनो मोरिया के साथ उनके भाई सेंटिनो मोरिया भी ED ऑफिस पहुंचे। बताया जा रहा है कि सेंटिनो भी इस मामले में जांच के दायरे में है।

PMLA के तहत डीनो से पूछताछ

12 जून को डीनो मोरिया से पहली बार पूछताछ हुई थी। बीते बुधवार को उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वे उस दिन नहीं पहुंचे। इसके बाद गुरुवार को वे ऑफिस पहुंचे और सुबह 10:30 बजे अपना बयान दर्ज करवाया। अधिकारियों के मुताबिक, मीठी नदी घोटाले में अभिनेता डीनो मोरिया का बयान धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत दर्ज किया गया है।

6 जून को ईडी ने की थी छापेमारी


इस मामले में 6 जून को डीनो मोरिया के बांद्रा स्थित घर और देश के अलग-अलग 15 ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी डीनो मोरिया से पूछताछ हो चुकी है, लेकिन अब उन्हें फिर से ईडी ऑफिस बुलाया गया था।

BMC को हुआ 65 करोड़ का नुकसान

जांच में यह सामने आया है कि इस घोटाले की वजह से बीएमसी को करीब 65 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। ईडी ने यह जांच PMLEA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के तहत शुरू की है।

क्या है मामला?


यह घोटाला मुंबई महानगरपालिका (BMC) द्वारा मीठी नदी की सफाई के लिए ली गई मशीनों की खरीद-फरोख्त से जुड़ा है। आरोप है कि मशीनों को कोच्चि की कंपनी मैटप्रॉप टेक्निकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड से काफी ऊंचे दामों पर किराए पर लिया गया और इसमें बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ी हुई।

फिलहाल ED की जांच जारी है, और डीनो मोरिया से आगे भी पूछताछ हो सकती है।

Related to this topic: