Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > मनोरंजन

डीनो मोरिया को ईडी का समन, अगले हफ्ते होगी पूछताछ; एक्टर के घर पर हो चुकी है छापेमारी

डीनो मोरिया को ईडी का समन, अगले हफ्ते होगी पूछताछ; एक्टर के घर पर हो चुकी है छापेमारी

डीनो मोरिया को ईडी का समन अगले हफ्ते होगी पूछताछ एक्टर के घर पर हो चुकी है छापेमारी

Dino Morea: मुंबई के चर्चित मीठी नदी सफाई घोटाले में अब बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। बीते दिन प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत डिनो मोरिया के घर सहित कई जगहों पर छापेमारी की थी। जिसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने अब उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए समन भेजा है।

PMLA के तहत डीनो से पूछताछ

ईडी ने अब इस मामले में अभिनेता डीनो मोरिया, उनके भाई समेत कम से कम आठ लोगों को पूछताछ के लिए अगले हफ्ते बुलाया है। अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान सभी के बयान धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत दर्ज किए जाएंगे।

6 जून को ईडी ने की थी छापेमारी


इस मामले में 6 जून को डीनो मोरिया के बांद्रा स्थित घर और देश के अलग-अलग 15 ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी डीनो मोरिया से पूछताछ हो चुकी है, लेकिन अब उन्हें फिर से अगले हफ्ते ईडी ऑफिस बुलाया गया है।

BMC को हुआ 65 करोड़ का नुकसान


जांच में यह सामने आया है कि इस घोटाले की वजह से बीएमसी को करीब 65 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। ईडी ने यह जांच PMLEA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के तहत शुरू की है।

क्या है मामला?

यह घोटाला मुंबई महानगरपालिका (BMC) द्वारा मीठी नदी की सफाई के लिए ली गई मशीनों की खरीद-फरोख्त से जुड़ा है। आरोप है कि मशीनों को कोच्चि की कंपनी मैटप्रॉप टेक्निकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड से काफी ऊंचे दामों पर किराए पर लिया गया और इसमें बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ी हुई।

Related to this topic: