Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > मनोरंजन

फिल्म से अलग हुए दिलजीत दोसांझ, निर्माता बोनी कपूर ने की पुष्टि

फिल्म से अलग हुए दिलजीत दोसांझ, निर्माता बोनी कपूर ने की पुष्टि

फिल्म से अलग हुए दिलजीत दोसांझ निर्माता बोनी कपूर ने की पुष्टि

वेब डेस्क। फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वल की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं और इसके निर्माता बोनी कपूर हैं। फिल्म से जुड़ी कई जानकारियां लगातार सामने आ रही हैं। हाल ही में खबर आई थी कि दिलजीत दोसांझ 'नो एंट्री 2' का हिस्सा नहीं होंगे। अब बोनी कपूर ने खुद दिलजीत के फिल्म से अलग होने की पुष्टि कर दी है।

मीडिया से बातचीत में बोनी कपूर ने साफ किया कि दिलजीत दोसांझ ने 'नो एंट्री 2' से खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने कहा, "हां, हम अच्छे माहौल में अलग हुए हैं। इसकी एकमात्र वजह ये है कि उनकी तारीखें हमारे शूटिंग शेड्यूल से मैच नहीं कर रही थीं। उम्मीद है जल्द ही हम किसी पंजाबी फिल्म में साथ काम करेंगे।" इससे पहले निर्देशक अनीस बज्मी भी दिलजीत के फिल्म से बाहर होने की पुष्टि कर चुके थे।

'नो एंट्री 2' साल 2006 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'नो एंट्री' का सीक्वल है। ओरिजिनल फिल्म में अनिल कपूर, सलमान खान और फरदीन खान लीड रोल में नजर आए थे। खास बात यह है कि 'नो एंट्री' 2002 में आई तमिल फिल्म 'चार्ली चैपलिन' का हिंदी रीमेक थी, जो आज भी अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। वहीं, इसके सीक्वल 'नो एंट्री 2' में इस बार वरुण धवन और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Related to this topic: