Breaking News
  • सम्राट चौधरी बनेंगे CM, बिहार में BJP के पहले मुख्यमंत्री का ऐलान, नीतीश की जगह लेंगे
  • मुरैना में वनरक्षक को कुचलने वाला अहमदाबाद से गिरफ्तार, नमकीन-मिठाई बनाते पकड़ा गया
  • बिहार: आज शाम 4 बजे होगी विधायक दल की बैठक, बिहार CM पर होगा फैसला
  • महाराष्ट्र के ठाणे में सड़क हादसा, 11 की मौत: मृतकों में 3 महिलाएं, 2 की हालत गंभीर
  • I-PAC डायरेक्टर विनेश चंदेल गिरफ्तार, ED की कोयला घोटाले में कार्रवाई
  • MP और छत्तीसगढ़ में तापमान 40°C के पार, 15 अप्रैल से हीट-वेव का अलर्ट

होम > मनोरंजन

Dhurandhar Franchise Crosses ₹3000 Crore Worldwide

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइज़ी ने रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड कमाई 3000 करोड़ पहुंची

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर फ्रेंचाइज़ी लगातार ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ₹3000 करोड़ से अधिक की कमाई कर नया रिकॉर्ड बनाया है। फ्रेंचाइज़ी ने भारतीय सिनेमा में इतिहास रच दिया है।


रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइज़ी ने रचा इतिहास वर्ल्डवाइड कमाई 3000 करोड़ पहुंची

Dhurandhar Franchise world wide Collection |

मुंबई। भारतीय सिनेमा की बड़ी फ्रेंचाइज़ी में शामिल धुरंधर और इसके सीक्वल Dhurandhar 2 ने मिलकर बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। दोनों फिल्मों की संयुक्त वैश्विक कमाई ₹3000 करोड़ से अधिक पहुंच गई है। जिससे यह पहली भारतीय फिल्म फ्रेंचाइज़ी बन गई है जिसने यह आंकड़ा पार किया है।

फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले रणवीर सिंह की यह सबसे बड़ी व्यावसायिक सफलता मानी जा रही है। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों फिल्मों ने भारत और विदेशों में मिलकर शानदार प्रदर्शन किया है।

दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, धुरंधर 2 ने अब तक भारत में ₹1088.62 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹1303.37 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं, ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने ₹415.25 करोड़ की कमाई की है। इस तरह इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹1,718.62 करोड़ तक पहुंच गया है।

वहीं, 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई पहली फिल्म धुरंधर ने लगभग ₹1307.35 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन दर्ज किया था। यह फिल्म पहले ही अपने दमदार कंटेंट और एक्शन सीक्वेंस के चलते ग्लोबल दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो चुकी थी।

कुल मिलाकर रिकॉर्ड कमाई

दोनों फिल्मों की संयुक्त कमाई अब ₹3,025.97 करोड़ तक पहुंच चुकी है। खास बात यह है कि धुरंधर 2 अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है। इससे इसकी कमाई में और बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है।

भारतीय फिल्मों के रिकॉर्ड भी पीछे

इस फ्रेंचाइज़ी ने कमाई के मामले में कई बड़ी भारतीय फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। ‘पुष्पा’ फ्रेंचाइज़ी की कुल कमाई लगभग ₹2192 करोड़ रही। इसके साथ ही ‘बाहुबली’ फ्रेंचाइज़ी ने करीब ₹2438 करोड़ का कारोबार किया था। ऐसे में ‘धुरंधर’ ने नया बेंचमार्क स्थापित कर दिया है।

ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, यह सफलता भारतीय फिल्मों के वैश्विक विस्तार और बढ़ते दर्शक आधार को दर्शाती है। खासकर ओवरसीज मार्केट में मजबूत पकड़ के कारण यह सफल हो पाया है।

Related to this topic: