Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > मनोरंजन

Dhurandhar Box Office Collection:रणवीर सिंह की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म

Dhurandhar Box Office Collection:रणवीर सिंह की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म

रणवीर सिंह की धुरंधर तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म।

dhurandhar box office collectionरणवीर सिंह की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई  वाली फिल्म

 रणवीर सिंह की धुरंधर तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म हो गई है। अब धुरंधर नंबर दो का स्थान हासिल करने की रेस में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वीकेंड ये फिल्म ऐसा करने में सफल हो सकती है।

नई दिल्ली: फिल्म धुरंधर का धमाका दिसंबर की शुरुआत से देखने को मिला और ऐसा लगता है कि ये अंत तक जारी रहेगा। रिलीज के इतने दिन हो गए हैं और धुरंधर की कमाई की रफ्तार कहीं से भी धीमी होती नजर नहीं आ रही है। क्रिसमस से ठीक एक दिन पहले धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर पूरी बाजी बदल दी थी और बंपर कलेक्शन किया।

धुरंधर की बंपर कमाई

रिलीज के पहले दिन से लेकर अब तक धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया है। रणवीर सिंह की इस मल्टी स्टारर मूवी का खुमार दर्शकों के सिर कुछ कदर चढ़कर बोल रहा है कि फिल्म 20 वें दिन तक लगातार डबल डिजिट में कमाई करने में सफल रही है। गौर किया जाए धुरंधर के 20वें दिन की कमाई की तरफ तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को इस मूवी ने करीब 16 करोड़ का कारोबार किया है, जोकि वीक डे के हिसाब से काफी असरदार माना जा रहा है। इस आधार पर क्रिसमस से पहले धुरंधर ने कमाल कर दिखा दिया है।

तीसरे बुधवार के कलेक्शन को जोड़ दिया जाए तो अब धुरंधर का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 635 करोड़ के करीब पहुंच गया है और इसके साथ ही धुरंधर ने 2024 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर स्त्री 2 का भी खात्मा कर दिया है। दरअसल हॉरर कॉमेडी स्त्री 2 का लाइफटाइम कलेक्शन 627 करोड़ रहा था। इस तरह से निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ने एक और बड़ा कीर्तिमान रच दिया है।

धुरंधर के निशाने पर अब जवान

स्त्री 2 को पीछे छोड़ने के बाद अब धुरंधर हिंदी सिनेमा के इतिहास की दूसरी सबसे अधिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। अब रणवीर सिंह की मूवी के निशाने पर मेगा सुपरस्टार शाह रुख खान की जवान है, जिसकी टोटल कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 643 करोड़ रही थी। ऐसे में माना जा रहा है कि क्रिसमस के दिन धुरंधर जवान को भी ओवरटेक कर लेगी और बॉलीवुड की पहली फिल्म बन जाएगी, जिसने नाम सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड रहेगा।