Breaking News
  • खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर ईरान का हमला
  • राघव चड्ढा पर पार्टी की सख्ती! AAP ने राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाया
  • मालदा में 7 इलेक्शन ऑब्जर्वर घंटों बंधक बनाए जाने पर SC सख्त
  • सोने-चांदी में भारी गिरावटः गोल्ड 3263 तो सिल्वर में 13 हजार गिरा
  • छत्तीसगढ़ के सुकमा में 5 लाख रुपए का इनामी नक्सली मारा गया
  • गुजरात के अमरेली में 3.1 मैग्नीट्यूड का भूकंप, 6 दिनों में दूसरा झटका

होम > मनोरंजन

Dhurandhar 2 vs Ustaad Bhagat Singh BO Report

धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, ‘उस्ताद भगत सिंह’ पस्त, जानें 2 अप्रैल का पूरा कलेक्शन

धुरंधर 2 ने 15वें दिन भी मचाया धमाल, उस्ताद भगत सिंह हुई फ्लॉप। जानें 2 अप्रैल का पूरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।


धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान ‘उस्ताद भगत सिंह’ पस्त जानें 2 अप्रैल का पूरा कलेक्शन

Dhurdhan glory high |

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक ही मूवी धुरंधर 2 का नाम गूंज रहा है। रिलीज के दो हफ्ते बाद भी फिल्म की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं, साउथ की बड़ी फिल्में इसके सामने टिक नहीं पा रहीं। 2 अप्रैल के आंकड़े इस ट्रेंड को और साफ कर देते हैं।

‘धुरंधर 2’ का दबदबा बरकरार

आदित्य धर की निर्देशति धुरंधर 2 ने 15वें दिन भी शानदार कमाई जारी रखी। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने रात 9 बजे तक करीब 14.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया।  इस तरह फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 934.45 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। इतना ही नहीं, 15वें दिन भी 15 करोड़ के आसपास कमाई का ट्रेंड बता रहा है कि फिल्म अभी लंबी रेस में है।

पवन कल्याण की फिल्म नहीं पकड़ पाई रफ्तार

साउथ के सुपर स्टार पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह भी बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। 15वें दिन फिल्म ने सिर्फ 31 लाख रुपये का कलेक्शन किया। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 71.32 करोड़ रुपये ही हो पाया है, जो इसकी स्टार पावर के हिसाब से काफी कम माना जा रहा है।

बाकी साउथ फिल्मों का हाल

इसके अलावा तमिल भाषा में रिलीज हुई यूथ ने 15वें दिन करीब 80 लाख रुपये कमाए। कुल कलेक्शन अब 41.57 करोड़ रुपये हो चुका है। हालांकि आंडू फिल्म फिर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 15वें दिन 73 लाख रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का कुल कलेक्शन 47.08 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

हर भाषा में चल रहा ‘धुरंधर 2’ का जादू

फिल्म सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि दूसरे भाषाई बाजारों में भी कमाई कर रही है। बात करें तमिल में तो लगभग 26 लाख रुपये की कमाई की है। वहीं, तेलुगू में करीब 68 लाख रुपये का बिजनेस किया है। यह आंकड़े दिखाते हैं कि फिल्म पैन-इंडिया लेवल पर पकड़ बनाए हुए है। खास बात यह है कि तेलुगू में इसका कलेक्शन पवन कल्याण की फिल्म से भी ज्यादा है।

Related to this topic: