Breaking News
  • महाराष्ट्र के अकोला-वर्धा सबसे गर्म पारा 45°C पहुंचा, MP-छत्तीसगढ़ में लू का अलर्ट
  • उत्तर प्रदेश में 44 ASP अफसरों के तबादले, श्रेष्ठा ठाकुर को ATS लखनऊ भेजा
  • MP की 23634 पंचायतों, 444 तहसीलों में लगेंगे विंड सिस्टम, हर 15 मिनट में मौसम और बारिश की जानकारी मिलेगी
  • उत्तर प्रदेश में 40 IAS के ट्रांसफर, 15 जिलों के DM बदले
  • तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 23 की मौत, रेसक्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल
  • अमेरिका का चीन से आ रहे ईरानी जहाज पर कब्जा, ईरान ने कहा- जल्द जवाब देंगे

होम > मनोरंजन

Dhurandhar 2 Box Office Salman Khan Updates

एंटरटेनमेंट अपडेट: ‘धुरंधर 2’ की कमाई, सलमान-रणवीर सुर्खियों में

‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। रणवीर सिंह की फिल्म की तारीफ प्रियंका चोपड़ा ने की, वहीं सलमान खान और सोहेल खान भी खबरों में रहे।


एंटरटेनमेंट अपडेट ‘धुरंधर 2’ की कमाई सलमान-रणवीर सुर्खियों में

Bollywood News |

बॉलीवुड जगत से लेकर टॉलीवुड तक में  1 अप्रैल को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई बड़ी खबरें एक साथ सामने आई हैं। फिल्मों की कमाई से लेकर स्टार्स की गतिविधियों तक, हर अपडेट चर्चा में बना हुआ है। आइए आज की प्रमुख खबरें एक नजर में जानते हैं।

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा

धुरंधर 2 रिलीज के बाद से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने 13वें दिन भी ताबड़तोड़ कमाई की। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने 13वें दिन 27.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने की फिल्म की तारीफ

देसी गर्ल प्रियंका चौपड़ा ने फिल्म की सफलता पर खुशी जताई। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रणवीर सिंह को बधाई दी। साथ ही डायरेक्टर आदित्य धर और पूरी टीम की सराहना की।

सोहेल खान ने बेचा मुंबई का अपार्टमेंट

सलमान खान के भाई और बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान ने मुंबई के अंधेरी स्थित अपना अपार्टमेंट बेच दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह डील करीब 5.90 करोड़ रुपए में हुई है। यह खबर भी दिनभर चर्चा में बनी रही।

इवेंट में फंसे सलमान खान

सलमान खान प्रेसिडेंट कप 2026 के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। यह आयोजन मुंबई के दादोजे कोंडदेव स्टेडियम में हुआ था। भीड़ ज्यादा होने के कारण एक्टर कुछ समय के लिए फंस गए। सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था। विवाद के चलते इसका टाइटल बदल दिया गया।

‘जन नायकन’ की नई रिलीज डेट

जन नायकन की रिलीज डेट को लेकर नया अपडेट सामने आया है। विजय स्टारर यह फिल्म पहले जनवरी में रिलीज होने वाली थी। अब रिपोर्ट्स के अनुसार इसे अप्रैल के आखिर में रिलीज किया जा सकता है। 

दिनभर चर्चा में रहे ये अपडेट

फिल्मों की कमाई, प्रॉपर्टी डील और नए प्रोजेक्ट्स से जुड़ी खबरें छाई रहीं। बॉलीवुड और साउथ सिनेमा दोनों से बड़े अपडेट सामने आए। आने वाले दिनों में भी इन फिल्मों और स्टार्स पर नजर बनी रहेगी।

Related to this topic: