Breaking News
  • महाराष्ट्र के अकोला-वर्धा सबसे गर्म पारा 45°C पहुंचा, MP-छत्तीसगढ़ में लू का अलर्ट
  • उत्तर प्रदेश में 44 ASP अफसरों के तबादले, श्रेष्ठा ठाकुर को ATS लखनऊ भेजा
  • MP की 23634 पंचायतों, 444 तहसीलों में लगेंगे विंड सिस्टम, हर 15 मिनट में मौसम और बारिश की जानकारी मिलेगी
  • उत्तर प्रदेश में 40 IAS के ट्रांसफर, 15 जिलों के DM बदले
  • तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 23 की मौत, रेसक्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल
  • अमेरिका का चीन से आ रहे ईरानी जहाज पर कब्जा, ईरान ने कहा- जल्द जवाब देंगे

होम > मनोरंजन

Dhurandhar 2 Beats Baahubali 2 Record

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, नार्थ अमेरिका में 9 साल पुराना ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ा

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने देश के साथ विदेशों में भी कमाल कर रही है। नॉर्थ अमेरिका में ‘बाहुबली 2’ का 9 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। फिल्म 10 दिनों में ही 800 करोड़ पार कर चुकी है।


‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान नार्थ अमेरिका में 9 साल पुराना ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ा

Dhurandhar 2 North America |

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सिर्फ धुरंधर 2 मूवी का ही नाम गूंज रहा है। रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 ने रिलीज के बाद से ऐसी रफ्तार पकड़ी है कि हर दिन कोई नया रिकॉर्ड टूट रहा है।19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने महज 10 दिनों में वो कर दिखाया, जो बड़ी-बड़ी फिल्में सालों में नहीं कर पाईं।

‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड भी टूटा

साल 2017 में आई बाहुबली 2: The Conclusion को अब तक विदेश के नार्थ अमेरिका की बॉक्स ऑफिस का बादशाह माना जाता था। लेकिन इस फिल्म ने वहां करीब 198 करोड़ रुपये की कमाई कर एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया था। यह रिकॉर्ड 9 साल तक अटूट रहा।

लेकिन अब ‘धुरंधर 2’ ने इस रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने सिर्फ 9-10 दिनों में ही यह आंकड़ा पार कर लिया और नॉर्थ अमेरिका में नंबर 1 बन गई।

हर जगह सिर्फ ‘धुरंधर 2’ का जलवा

फिल्म का क्रेज सिर्फ विदेशों तक ही सीमित नहीं है। भारत में भी सिनेमाघरों में भीड़ लगातार बनी हुई है। 10 दिनों में 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई है। साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1200 करोड़ के पार कर लिए हैं। इतना ही नहीं थिएटर्स अब भी हाउसफुल जा रहे हैं। वहीं, दर्शकों का रिस्पॉन्स ऐसा है कि फिल्म की रफ्तार फिलहाल रुकती नजर नहीं आ रही।

‘बाहुबली’ टीम ने भी दी बधाई

रिकॉर्ड टूटने के बाद ‘बाहुबली 2’ के प्रोड्यूसर शोबू यार्लागद्दा ने सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ की। उन्होंने डायरेक्टर आदित्य धर और पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि फिल्म को रिकॉर्ड बनाते देखना खुशी की बात है।

Related to this topic: