Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > मनोरंजन

दीपिका पादुकोण ने रचा इतिहास, हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में जगह पाने वाली बनी पहली भारतीय एक्ट्रेस

दीपिका पादुकोण ने रचा इतिहास, हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में जगह पाने वाली बनी पहली भारतीय एक्ट्रेस

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक चमका दीपिका का सितारा, वॉक ऑफ फेम 2026 में नाम दर्ज,

दीपिका पादुकोण ने रचा इतिहास हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में जगह पाने वाली बनी पहली भारतीय एक्ट्रेस

Deepika Padukone: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर भारत का नाम रोशन कर दिया है। उन्हें हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम 2026 की लिस्ट में शामिल किया गया है। खास बात यह है कि दीपिका इस सम्मान को पाने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बन गई है।

मां बनने के बाद भी जारी दीपिका का सफर


हाल ही में मां बनी दीपिका फिल्मों से कुछ समय के लिए दूर है, लेकिन उनकी उपलब्धियों की लिस्ट लगातार लंबी होती जा रही है। हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने उन्हें मोशन पिक्चर्स की श्रेणी में यह विशेष स्थान देने का फैसला किया है। इस लिस्ट में टिमोथी चालमेट, डेमी मूर, रामी मालेक और रेचल मैकएडम्स जैसे कई अंतरराष्ट्रीय सितारे भी शामिल है।

ग्लोबल मंच पर बढ़ती पहचान


दीपिका सिर्फ बॉलीवुड तक सीमित नहीं रही। साल 2017 में उन्होंने हॉलीवुड फिल्म XXX: रिटर्न ऑफ जेंडर केज से इंटरनेशनल डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने कई बड़े अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया। 2022 में उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में ट्रॉफी अनवील करके भी सुर्खियां बटोरी थी।

पहले भी मिल चुके है बड़े सम्मान


दीपिका को 2018 में टाइम मैगजीन ने दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली शख्सियतों में शामिल किया था। इसके साथ ही उन्हें टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड भी मिल चुका है। दीपिका ने प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट जैसी अदाकाराओं को पछाड़ते हुए यह गौरव हासिल किया है।

वॉक ऑफ फेम क्या है?


हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम एक अंतरराष्ट्रीय सम्मान है, जिसमें दुनिया भर के कलाकारों को उनके योगदान के लिए हॉलीवुड बुलेवार्ड पर स्टार देकर सम्मानित किया जाता है। यह किसी भी कलाकार के करियर का गौरवपूर्ण पल होता है।

दीपिका की इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके फैंस बल्कि पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है। दीपिका आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली है। साथ ही वो अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत नए कंटेंट पर भी काम कर रही है।