Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > मनोरंजन

दीपिका कक्कड़ की सेहत में सुधार; कैंसर सर्जरी के बाद भी हो रही जल्दी रिकवरी, इस तकनीक ने की मदद

दीपिका कक्कड़ की सेहत में सुधार; कैंसर सर्जरी के बाद भी हो रही जल्दी रिकवरी, इस तकनीक ने की मदद

6 कट के बाद भी दीपिका कक्कड़ की तेजी से हो रही रिकवरी, एक्ट्रेस ने बताया रोबोटिक सर्जरी है असली वजह।

दीपिका कक्कड़ की सेहत में सुधार कैंसर सर्जरी के बाद भी हो रही जल्दी रिकवरी इस तकनीक ने की मदद

Dipika Kakar Health Update: टीवी की मशहूर अदाकारा दीपिका कक्कड़ इन दिनों स्टेज 2 लिवर कैंसर से जूझने के बाद धीरे-धीरे ठीक हो रही है। उनकी सर्जरी सफल रही और अब वो अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट आई है। करीब 11 दिन अस्पताल में बिताने के बाद अब दीपिका अपने पति शोएब इब्राहिम और बेटे रुहान के साथ जिंदगी की ओर दोबारा लौट रही है। हाल ही में उन्होंने सर्जरी के बाद पहली बार बाहर जाने का फैसला किया।

क्यों हो रही है दीपिका को जल्दी रिकवरी?


दीपिका ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया कि उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है और इसका सारा श्रेय वह 'रोबोटिक सर्जरी' को देती है। उन्होंने कहा कि अगर ओपन सर्जरी होती तो ठीक होने में महीनों लग सकते थे।

6 छोटे कट्स से हुई सर्जरी

शोएब ने बताया कि ओपन सर्जरी में पेट पर बड़ा कट लगता है, लेकिन दीपिका की सर्जरी में 6 छोटे कट पेट पर लगाए गए, जहां से कैमरे की मदद से ऑपरेशन किया गया। दीपिका ने कहा कि अगर सर्जरी के दौरान कोई परेशानी आती तो डॉक्टर ने बॉडी ओपन करने की भी तैयारी रखी थी, लेकिन सबकुछ स्मूदली हो गया।

शोएब इब्राहिम ने वीडियो में बताया कि दीपिका की सेहत को ध्यान में रखते हुए उन्होंने डॉक्टर से पूछकर ही उन्हें बाहर ले जाने का फैसला किया। दीपिका की हर एक्टिविटी डॉक्टर की सलाह पर ही हो रही है, चाहे वो खाना हो या घूमना।

परिवार के साथ बिताया वक्त


सर्जरी के बाद पहली बार दीपिका अपने परिवार के साथ बाहर निकली। उन्होंने अपने बेटे रुहान और शोएब के साथ समय बिताया और जिंदगी में फिर से पॉजिटिव एनर्जी महसूस की।

दीपिका के फैंस और इंडस्ट्री के साथी उनके लिए लगातार दुआएं कर रहे है। सर्जरी के बाद से ही शोएब और दीपिका दोनों अपने सोशल मीडिया पर अपडेट शेयर कर रहे है ताकि फैंस को सही जानकारी मिलती रहे।

Related to this topic: