Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > मनोरंजन

लिवर कैंसर के बाद दीपिका कक्कड़ टीवी पर करेंगी वापसी! विवियन डिसेना संग बनेगी नई जोड़ी?

लिवर कैंसर के बाद दीपिका कक्कड़ टीवी पर करेंगी वापसी! विवियन डिसेना संग बनेगी नई जोड़ी?

दीपिका कक्कड़ जल्द करेंगी टीवी पर वापसी? विवियन डिसेना संग नई जोड़ी देखने को मिल सकती है!

लिवर कैंसर के बाद दीपिका कक्कड़ टीवी पर करेंगी वापसी विवियन डिसेना संग बनेगी नई जोड़ी

Dipika Kakar: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ जल्द ही टीवी पर वापसी कर सकती है। हाल ही में वह लिवर कैंसर से जूझ रही थी, लेकिन अब उनकी सर्जरी सफल रही है और वह घर लौट आई है। फिलहाल दीपिका अपने पति शोएब इब्राहिम और बेटे रुहान के साथ रिकवरी कर रही है।


इस बीच खबरें है कि दीपिका जल्द एक नए टीवी शो में नजर आएंगी। यह शो रवि दुबे और सरगुन मेहता के प्रोडक्शन हाउस ड्रीमियाता एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रहा है। कहा जा रहा है कि इस शो में दीपिका के साथ अभिनेता विवियन डिसेना नजर आ सकते है। हालांकि, अभी तक दीपिका या विवियन की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

दीपिका कक्कड़ को टीवी शो ‘ससुराल सिमर का’ और ‘कहां हम कहां तुम’ से खूब पहचान मिली थी। इसके अलावा उन्होंने बिग बॉस 12 भी जीता था। हाल ही में वह सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में नजर आई थी, लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से शो बीच में छोड़ना पड़ा।


इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन में दीपिका ने संकेत दिया था कि वह काम पर वापसी का सोच रही है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर से हरी झंडी मिलने के बाद वह जरूर फिर से एक्टिंग शुरू करेंगी।

वहीं विवियन डिसेना भी टीवी के पॉपुलर चेहरे है। उन्होंने 'मधुबाला-एक इश्क एक जुनून', 'शक्ति', 'प्यार की ये एक कहानी' जैसे शोज से खूब नाम कमाया है। हाल ही में उन्हें बिग बॉस 18 में देखा गया था। फैंस को अब इस नई जोड़ी को छोटे पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार है। अगर यह खबर सच होती है, तो दीपिका और विवियन की जोड़ी पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करती नजर आएगी।

Related to this topic: