Breaking News
  • सुप्रीम कोर्ट बोला- बिना परीक्षा कोई शिक्षक नहीं बन सकता, MP में शिक्षकों को TET पास करना ही होगी
  • सोना 9,345 और चांदी 22,853 महंगी, इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% करने का असर
  • भारत के पास 60 दिन का कच्चा तेल: 45 दिन का LPG स्टॉक है- पेट्रोलियम मंत्री
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प बुधवार को 8 साल बाद चीन दौरे पर पहुंचे, बेटा और बहू भी साथ
  • अमूल दूध 2 रुपए महंगा हुआ: अब ताजा 57 रुपए, गोल्ड 70 रुपए प्रति लीटर मिलेगा, नई कीमतें 14 मई से लागू होंगी।

होम > मनोरंजन

'उदयपुर फाइल्स' फिल्म की रिलीज पर विवाद, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इंकार, हाईकोर्ट ने लगा

'उदयपुर फाइल्स' फिल्म की रिलीज पर विवाद, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इंकार, हाईकोर्ट ने लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने 'उदयपुर फाइल्स' याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, हाईकोर्ट पहले ही फिल्म की रिलीज पर लगा चुका है रोक


उदयपुर फाइल्स फिल्म की रिलीज पर विवाद सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इंकार हाईकोर्ट ने लगाई रोक

Udaipur Files: फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ इन दिनों काफी चर्चा में है। यह फिल्म 11 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट ने इसकी रिलीज पर फिलहाल रोक लगा दी है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई, जिसमें मांग की गई थी कि फिल्म की रिलीज को कांवड़ यात्रा खत्म होने तक टाल दिया जाए। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है।

क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?


याचिकाकर्ता वकील तशरीक अहमद ने अदालत से कहा कि फिल्म में कुछ खास दृश्य ऐसे है जो कांवड़ यात्रा के दौरान अशांति फैला सकते है। उनका कहना था कि इस दौरान असामाजिक तत्व सक्रिय रहते है और फिल्म से माहौल बिगड़ सकता है। इसलिए फिल्म को कुछ दिन के लिए रोक दिया जाए।

लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट पहले ही इस फिल्म की रिलीज पर अंतरिम रोक लगा चुका है, इसलिए अब इस मामले में अलग से सुनवाई की जरूरत नहीं है।

हाईकोर्ट ने क्यों लगाई थी रोक?


जमीयत उलेमा-ए-हिंद और प्रशांत टंडन ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म को मिले सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेट पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि फिल्म का विषय समाज में तनाव फैला सकता है और इससे भाईचारे पर असर पड़ सकता है।

इस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर अगले आदेश तक अंतरिम रोक लगा दी है। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को सुझाव दिया कि वो केंद्र सरकार से संपर्क करें, क्योंकि कानून की धारा 6 के तहत सरकार के पास फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने का अधिकार है।

क्या है विवाद?


फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ साल 2022 में राजस्थान के उदयपुर में हुई टेलर कन्हैया लाल की हत्या पर आधारित है। कन्हैया लाल पर आरोप था कि उन्होंने सोशल मीडिया पर भाजपा की प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट की थी, जिसके बाद उनका कथित तौर पर बेरहमी से कत्ल कर दिया गया था।

फिल्म निर्माता का क्या कहना है?


फिल्म के निर्माता अमित जानी ने कहा है कि वो हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे। उनका मानना है कि फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है और इसका मकसद समाज को सच दिखाना है।

फिलहाल ‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज पर रोक जारी है और मामला कोर्ट में है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में अदालत क्या फैसला लेती है और फिल्म को रिलीज की इजाजत मिलती है या नहीं।