Breaking News
  • BRICS सम्मेलन: 20 देशों के कृषि मंत्री और विशेषज्ञ इंदौर में जुटे
  • पटाखा दुकान में लगी आग, लगातार होते रहे धमाके, भोपाल के बैरागढ़ रोड पर हादसा, 70 फीट तक ऊपर उठी लपटें
  • दिल्ली में आधी रात 70kmph की रफ्तार से आंधी चली: MP-राजस्थान समेत 22 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  • भारत में 2024 में सड़क हादसों से 1.77 लाख लोगों की मौत, हर घंटे 20 लोगों ने गंवाई जान
  • प्रख्यात शूटर जसपाल राणा का निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज

होम > मनोरंजन

Kapil Sharma House Firing

कनाडा के बाद अब अमृतसर में कपिल शर्मा के घर पर फायरिंग, मौके पर पहुंची पुलिस ने क्या कहा?

कॉमेडियन कपिल शर्मा के अमृतसर स्थित घर के बाहर फायरिंग से हड़कंप मच गया। बाइक सवार हमलावर मौके से फरार हो गए, जबकि पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है।


कनाडा के बाद अब अमृतसर में कपिल शर्मा के घर पर फायरिंग मौके पर पहुंची पुलिस ने क्या कहा

Kapil Sharma House Firing |

कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा एक बार फिर सुरक्षा को लेकर चर्चा में हैं। सोमवार को अमृतसर स्थित उनके घर के बाहर दो राउंड फायरिंग की घटना सामने आई, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावर बाइक पर आए थे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना अमृतसर के पॉश इलाके हॉली सिटी की बताई जा रही है, जहां कपिल शर्मा का घर मौजूद है।

हालांकि कपिल शर्मा इस समय परिवार के साथ मुंबई में हैं, लेकिन फायरिंग के बाद पंजाब पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और CCTV फुटेज के जरिए हमलावरों तक पहुंचने की कोशिश शुरू कर दी है।

VIP इलाके में फायरिंग से बढ़ी सुरक्षा एजेंसियों की चिंता

घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया। आसपास के घरों और एंट्री पॉइंट्स पर लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग कब्जे में ली गई है। पुलिस DVR भी अपने साथ ले गई ताकि हमलावरों के आने-जाने का रूट ट्रेस किया जा सके। स्थानीय लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि हमलावर सिर्फ डर फैलाना चाहते थे या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है। पुलिस कमिश्नर के अनुसार, किसी तरह की फायरिंग से इनकार किया है। वहीं पड़ोसियों ने कहा कि फायरिंग हुई है।

पुलिस बोली- अफवाहों से बचें

अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने घटना के बाद लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कई गैर-जिम्मेदार दावे किए जा रहे हैं, जिनकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के मुताबिक मामले में आधिकारिक जानकारी जल्द वीडियो बयान के जरिए साझा की जाएगी। फिलहाल जांच कई एंगल से चल रही है और किसी निष्कर्ष पर पहुंचना अभी जल्दबाजी होगी।

सेलिब्रिटीज की सुरक्षा फिर सवालों में

कपिल शर्मा के घर के बाहर हुई फायरिंग ने एक बार फिर हाई-प्रोफाइल लोगों की सुरक्षा को लेकर बहस छेड़ दी है। पिछले कुछ समय में पंजाब और विदेशों में भारतीय कलाकारों व कारोबारियों को धमकियों के मामले बढ़े हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह सिर्फ डर पैदा करने की कोशिश थी या फिर कपिल शर्मा को सीधे निशाना बनाया जा रहा है। पुलिस की अगली कार्रवाई और जांच रिपोर्ट पर सबकी नजर बनी हुई है।

पुराने बयान और विवाद भी जांच के दायरे में

जुलाई में कैफे पर हुई फायरिंग के बाद कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कपिल शर्मा के किसी कॉमेडी शो में निहंग सिखों को लेकर की गई टिप्पणी से कुछ कट्टरपंथी समूह नाराज थे।

उस दौरान हरजीत सिंह लाडी और तूफान सिंह नाम के लोगों के वीडियो सामने आए थे, जिनमें कपिल शर्मा को कथित तौर पर धमकी दी गई थी। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया कि कपिल ने किस शो या एपिसोड में ऐसी टिप्पणी की थी।

इसी साल निहंग नेता बाबा बलबीर सिंह ने भी कपिल के कंटेंट पर सार्वजनिक आपत्ति जताई थी। अब पुलिस पुराने विवादों को भी जांच का हिस्सा बना रही है।

कपिल बोले थे- डरने वाला नहीं हूं

कनाडा में कैफे पर फायरिंग के बाद कपिल शर्मा ने सार्वजनिक बयान जारी कर कहा था कि वे हिंसा के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं और डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों और समर्थकों का धन्यवाद करते हुए कहा था कि उनका परिवार शांति और कानून व्यवस्था पर भरोसा रखता है। अब अमृतसर की ताजा घटना के बाद उनके पुराने बयान फिर चर्चा में आ गए हैं।

कपिल शर्मा के कनाडा कनेक्शन की भी जांच

इस घटना के बाद जांच एजेंसियां कपिल शर्मा के कनाडा स्थित ‘Kap’s Cafe’ पर हुई पुरानी फायरिंग घटनाओं को भी खंगाल रही हैं। सरे शहर में मौजूद उस कैफे के बाहर पहले भी कई बार गोलीबारी हो चुकी है। उन मामलों की जिम्मेदारी कुछ खालिस्तानी समर्थक संगठनों ने ली थी। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि अमृतसर में हुई ताजा फायरिंग का कनेक्शन भी कहीं उन्हीं नेटवर्क्स या धमकी गैंग्स से तो नहीं जुड़ा।

Related to this topic: