Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > मनोरंजन

1 जून से बंद रहेंगे इन राज्यों के थिएटर, कन्नप्पा से लेकर सभी साउथ फिल्मों की रिलीज पर लगा ताला

1 जून से बंद रहेंगे इन राज्यों के थिएटर, कन्नप्पा से लेकर सभी साउथ फिल्मों की रिलीज पर लगा ताला

हाल ही में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के सिनेमाघरों के लिए बड़ा फैसला सामने आया है। जिसके मुताबिक 1 जून से इन राज्यों में थिएटर बंद रहेंगे।

1 जून से बंद रहेंगे इन राज्यों के थिएटर कन्नप्पा से लेकर सभी साउथ फिल्मों की रिलीज पर लगा ताला

South Cinema: बॉलीवुड के बाद साउथ सिनेमा बड़ी तेजी से ग्रोथ कर रहा है जहां एक से बढ़कर एक कई बड़ी फिल्में रिलीज होती रहती है। हाल ही में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के सिनेमाघरों के लिए बड़ा फैसला सामने आया है। जिसके मुताबिक 1 जून से इन राज्यों में थिएटर बंद रहेंगे यानी फिल्म देखने के लिए आप थिएटर नहीं जा पाएंगे। इस फैसले के साथ कई बड़ी फिल्मों की रिलीज पर तलवार लटक रही है।

बैठक के बाद लिया सिनेमा घर बंद करने का फैसला

आपको बता तो चलें कि, इस मामले में आज तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के फिल्म एक्जीबिटर्स की हैदराबाद में तेलुगु फिल्म चैंबर में एक मीटिंग हुई। मीटिंग के दौरान इन दोनों राज्यों में सिनेमाघर बंद किए जाने का फैसला लिया गया है। इसके पीछे का कारण बताया जा रहा हैं कि, दोनों राज्यों के फिल्म एक्जीबिटर्स रेंटल बेस्ड सिस्टम के खिलाफ हैं और वो इसमें बदलाव की मांग कर रहे हैं. नई पॉलिसी के लिए ज्यादातर एक्जीबिटर्स एकजुट हैं।

फिल्मों की रिलीज को लेकर किया फैसला

आपको बताते चलें कि, इस फैसले से फिल्मों की रिलीज पर असर पड़ा है। बताया जा रहा हैं कि, भैरवम (30 मई), धाग लाइफ (5 जून), हरिहर वीरमल्लू (12 जून), कुबेर 20 जून और कन्नप्पा 27 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है। इन फिल्मों के रिलीज नहीं होने से मेकर्स को नुकसान हो सकता हैं। इस वजह से एक्जीबिटर्स ने फिल्में दिखाए जाने को लेकर शर्त रख दी है। उनका साफ कहना है कि जब उनकी मांग मानी जाएगी तब ही वो फिल्म दिखाएंगे। 

Related to this topic: