Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 24 और IAS के ट्रांसफर, 10 DM बदले, 18 घंटे में 64 अफसरों के तबादले
  • JEE मेन सेशन 2 रिजल्ट घोषित: 26 कैंडिडेट्स को 100 पर्सेंटाइल
  • जम्मू के उधमपुर में सड़क हादसा, 21 की मौत
  • तमिलनाडु में ₹1,200 करोड़ से ज्यादा के कैश-गोल्ड और फ्रीबीज जब्त
  • जज को केस से हटाने वाली केजरीवाल की याचिका खारिज
  • तेज गर्मी के चलते योगी सरकार ने 8वीं तक के परिषद स्कूलों की टाइमिंग बदली

होम > मनोरंजन

Bhoot Bangla Trailer: Akshay Horror Comedy

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज, हॉरर-कॉमेडी में पुराना जादू लौटा

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज। हॉरर और कॉमेडी का शानदार मिश्रण, प्रियदर्शन के साथ 14 साल बाद वापसी।


अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज हॉरर-कॉमेडी में पुराना जादू लौटा

Entertainment News |

काफी समय से चर्चा में बनी फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे बॉलीवुड का पुराना कॉमेडी दौर एक बार फिर लौट आया हो। अक्षय कुमार, परेश रावल और राजपाल यादव की तिकड़ी ने ट्रेलर में वही पुरानी केमिस्ट्री दिखाई है, जिसे दर्शक सालों से मिस कर रहे थे।

ट्रेलर में दिखा पुराना कॉमेडी अंदाज

फिल्म का ट्रेलर एकदम हल्के-फुल्के अंदाज में शुरू होता है। लेकिन धीरे-धीरे इसमें हॉरर का तड़का जुड़ता जाता है। खास बात यह है कि मेकर्स ने डर और हंसी के बीच संतुलन बनाए रखा है। कहीं भी जबरदस्ती का ड्रामा या ओवरएक्टिंग नजर नहीं आती। ट्रेलर देखते वक्त कई जगह ‘भूल भुलैया’ और ‘भागम भाग’ जैसी फिल्मों की याद ताजा हो जाती है। जहां कहानी से ज्यादा कैरेक्टर और उनकी सिचुएशन दर्शकों को हंसाती थी।

अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी फिर साथ

करीब 14 साल बाद अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन एक साथ लौटे हैं। इससे पहले इस जोड़ी ने ‘हेरा फेरी’, ‘गरम मसाला’ और ‘खट्टा मीठा’ जैसी यादगार फिल्में दी हैं। ट्रेलर से साफ है कि दोनों ने इस बार भी उसी पुराने फॉर्मूले पर भरोसा किया है। साधारण कहानी, मजेदार किरदार और कन्फ्यूजन से भरी कॉमेडी है।

कास्टिंग बनी फिल्म की सबसे बड़ी ताकत

इस फिल्म की सबसे खास बात इसकी स्टारकास्ट है। अक्षय कुमार के साथ परेश रावल और राजपाल यादव की टाइमिंग ट्रेलर में साफ झलकती है। असरानी भी अपने पुराने अंदाज में नजर आते हैं, जो कहानी में अलग ही रंग भरते हैं। वहीं वामिका गब्बी, तब्बू, जिशु सेनगुप्ता और मिथिला पालकर जैसे कलाकार फिल्म को और मजबूत बनाते हैं।

कहानी का अंदाजा, लेकिन सस्पेंस बरकरार

ट्रेलर फिल्म की पूरी कहानी नहीं खोलता, लेकिन इतना जरूर समझा देता है कि यह एक ऐसे बंगले की कहानी है जहां डर और कन्फ्यूजन साथ-साथ चलते हैं। मेकर्स ने किसी नए ट्रेंड के पीछे भागने के बजाय क्लासिक कॉमेडी स्टाइल को चुना है, जिसमें किरदारों की गलतफहमियां ही असली मजा पैदा करती हैं।

16 अप्रैल से शुरू होंगे पेड प्रिव्यूज

फिल्म के रिलीज से पहले ही मेकर्स ने बड़ा फैसला लिया है। 16 अप्रैल 2026 की रात 9 बजे से इसके पेड प्रिव्यूज शुरू हो जाएंगे। इससे दर्शकों को फिल्म देखने का मौका पहले ही मिल जाएगा और बज़ भी तेजी से बनेगा।

Related to this topic: