टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हरा दिया। इसके बाद ग्राउंड में जश्न का माहौल छा गया। इसी बीच हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा की फोटो और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं।
20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया। फाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया और लगातार तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने का कारनामा कर दिखाया। मैच जीतते ही मैदान पर जश्न का माहौल बन गया। सभी खिलाड़ी खुशी से झूमते नजर आए और एक-दूसरे को गले लगाकर इस बड़ी जीत का जश्न मनाने लगे। इसी दौरान हार्दिक पंड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ मैदान पर डांस किया, जिसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मैदान पर हार्दिक का सेलिब्रेशन वायरल
हार्दिक पंड्या इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। मैच खत्म होने के बाद वह तिरंगा ओढ़कर मैदान पर खुशी से झूमते नजर आए। इस दौरान उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी उनके साथ मौजूद थीं और दोनों ने साथ में जीत का जश्न मनाया।

ईशान किशन के साथ किया डांस
जश्न के दौरान ईशान किशन भी हार्दिक के साथ नजर आए। दोनों खिलाड़ी मैदान पर पंजाबी गानों की धुन पर भांगड़ा और गरबा करते हुए दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर इस सेलिब्रेशन के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें दोनों खिलाड़ी फुल मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं।
माहिका संग डांस ने जीता फैंस का दिल
एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हार्दिक पंड्या माहिका शर्मा संग डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री देखकर फैंस काफी खुश हैं। वीडियो में माहिका तालियां बजाकर हार्दिक को चीयर करती भी दिखाई देती हैं।

रोमांटिक तस्वीरें भी हुईं वायरल
जश्न के दौरान दोनों के कुछ रोमांटिक पल भी कैमरे में कैद हो गए। मैदान पर एक-दूसरे को गले लगाते और खुशियां साझा करते हुए उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस सोशल मीडिया पर इस जोड़ी को “पावर कपल” तक कह रहे हैं।

रिश्ते को लेकर चर्चा तेज
हार्दिक पंड्या ने जब से माहिका शर्मा के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया है, तब से दोनों अक्सर साथ नजर आते हैं। माहिका कई मौकों पर हार्दिक के साथ दिखाई देती हैं और उनके बेटे के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। ऐसे में अब फैंस को दोनों की शादी का इंतजार है।