शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार में टूटा पति पराग का दिल, मां का रो-रोकर बुरा हाल; सुनिधि चौहान और शहनाज गिल की आंखें नम
Shefali Jariwala: अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला का 27 जून की रात अचानक निधन हो गया। अभी तक उनकी मौत की असली वजह सामने नहीं आई है। हालांकि, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने उनका पार्थिव शरीर परिवार को सौंप दिया है और आज उन्हें अंतिम विदाई दी जा रही है।
पति पराग त्यागी ने दिया कंधा; पार्थिव शरीर के पास फूट - फूट कर रोए
शेफाली की अंतिम यात्रा उनके घर से शुरू हुई। इस दौरान उनके पति पराग त्यागी ने उन्हें कंधा दिया। शेफाली के अंतिम संस्कार से एक भावुक वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी को अंदर तक झकझोर दिया है। इस वीडियो में उनके पति पराग त्यागी अपनी पत्नी की अर्थी के पास बैठे, बिलख-बिलख कर रोते हुए नजर आ रहे है। पराग बार-बार शेफाली को गले लगाते दिखे, जैसे मानो उन्हें जाने से रोकना चाहते हों।
View this post on Instagram
A post shared by Bollywoodflash (@bollywoodflash01)
आपको बता दें कि शेफाली का अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया जा रहा है। यह वही स्थान है जहां अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का भी अंतिम संस्कार हुआ था।
मां का बुरा हाल
View this post on Instagram
A post shared by Instant Bollywood Videos (@instantbollywoodvideos)
शेफाली की मां भी बेटी की अंतिम यात्रा में बेसुध होकर रोती दिखी।शेफाली की मां का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कार से उतरते समय जोर-जोर से रोती हुई दिख रही है। उन्हें संभालने के लिए आसपास के लोग आगे आए, लेकिन बेटी को खोने का गम साफ झलक रहा था।
हिंदुस्तानी भाऊ ने निभाया भाई का फर्ज
View this post on Instagram
A post shared by Instant Bollywood Videos (@instantbollywoodvideos)
हिंदुस्तानी भाऊ, जो शेफाली को राखी बहन मानते थे, अंतिम यात्रा में उनके पति के साथ हर पल खड़े रहे। उन्होंने हर रस्म को एक भाई की तरह निभाया। बिग बॉस के बाद से शेफाली हर साल उन्हें राखी बांधती थी।
सेलेब्स हुए भावुक

शेफाली की अंतिम यात्रा में कई सेलेब्रिटीज शामिल हुए। सिंगर सुनिधि चौहान की आंखें नम हो गई। अभिनेत्री माहिरा शर्मा, आरती सिंह दोस्त की मौत से टूट चुकी है और रोते हुए नजर आई।
दोस्तों ने दी आखिरी विदाई

हिंदुस्तानी भाऊ, जो शेफाली के करीबी दोस्त माने जाते है, ने भी उन्हें कंधा दिया। शहनाज गिल, जिन्होंने बिग बॉस में शेफाली के साथ वक्त बिताया था, वो भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं। सुरभि, रश्मि देसाई भी अपने दोस्त के निधन से दुखी होकर उनके घर पहुंची। इसके अलावा मीका सिंह, पारस छाबड़ा समेत कई सेलिब्रिटी शेफाली को अंतिम विदाई देने पहुंचे। शेफाली जरीवाला की इस तरह अचानक विदाई ने इंडस्ट्री और उनके फैंस को गहरा झटका दिया है।