Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > मनोरंजन

तलाक की अफवाहों के बीच बोली गोविंदा की पत्नी सुनीता, "मेरी तरह उन्हें कोई प्यार नहीं कर सकता"

तलाक की अफवाहों के बीच बोली गोविंदा की पत्नी सुनीता, "मेरी तरह उन्हें कोई प्यार नहीं कर सकता"

तलाक की अफवाहों के बीच बोली गोविंदा की पत्नी सुनीता "मेरी तरह उन्हें कोई प्यार नहीं कर सकता"

Govinda-Sunita Divorce: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में खबरें आई कि सुनीता ने मुंबई के फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की है। इन अफवाहों ने फैंस को चौंका दिया। हालांकि, इन चर्चाओं के बीच सुनीता ने अपने दिल की बातें शेयर कीं और गोविंदा से खास अपील भी की।

सुनीता का इमोशनल बयान

View this post on Instagram

A post shared by Ssunita (@officialsunitaahuja)

एक इंटरव्यू में सुनीता ने कहा,"गोविंदा को जितना मैं जानती हूं, उतना कोई नहीं जान पाएगा। मेरी तरह उन्हें कोई प्यार नहीं कर सकता और न ही कोई उन्हें इतना समझ सकता है।"

उन्होंने आगे कहा कि उन्हें 90 के दशक वाले सुपरस्टार गोविंदा की याद आती है। सुनीता ने मजाकिया अंदाज में अपील भी की, "पुराना गोविंदा, वापस आ जा यार... मेरा ची ची, तू वापस आ जा मेरे पास।"

मैनेजर ने किया तलाक की खबरों का खंडन

View this post on Instagram

A post shared by Ssunita (@officialsunitaahuja)

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सुनीता ने हिंदू विवाह अधिनियम के तहत तलाक की अर्जी दी है और दोनों कोर्ट काउंसलिंग में जा रहे है। लेकिन जब अमर उजाला ने इस बारे में गोविंदा के मैनेजर से बात की, तो उन्होंने सभी खबरों को निराधार बताया।

एयरपोर्ट पर दिखे गोविंदा

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इन अफवाहों के बीच गोविंदा पहली बार एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। ऑल-व्हाइट लुक और क्लीनशेव स्टाइल में एक्टर का बदला हुआ अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस कह रहे है कि उनकी पर्सनल लाइफ की खबरों का असर उनके लुक और पर्सनैलिटी पर बिल्कुल नहीं दिख रहा।

गोविंदा और सुनीता की जोड़ी


गोविंदा और सुनीता की शादी 1987 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे है, एक बेटा और एक बेटी। लंबे समय से यह कपल बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में गिना जाता है।

Related to this topic: