Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > मनोरंजन

सलमान के शो में एआई का धमाका! 'बिग बॉस 19' में पहली बार एंट्री करेगा रोबोट कंटेस्टेंट 'हबूबू'

सलमान के शो में एआई का धमाका! 'बिग बॉस 19' में पहली बार एंट्री करेगा रोबोट कंटेस्टेंट 'हबूबू'

Bigg Boss: बिग बॉस 19 में इस बार कुछ नया देखने को मिलने वाला है l

सलमान के शो में एआई का धमाका बिग बॉस 19 में पहली बार एंट्री करेगा रोबोट कंटेस्टेंट हबूबू

Bigg Boss: टीवी का सबसे चर्चित और विवादों से भरपूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ हर साल कुछ नया लेकर आता है, लेकिन इस बार जो होने वाला है, वह पहले कभी नहीं हुआ। 'बिग बॉस 19' में पहली बार एक एआई रोबोट कंटेस्टेंट की एंट्री हो सकती है। बता दें कि इस बार सलमान खान के इस शो में ‘हबूबू’ नाम की एक इंटरैक्टिव रोबोट डॉल भी घर के अंदर नजर आएगी।

हबूबू क्या है 

‘हबूबू’ यूएई की पहली अमीराती एआई डॉल है, जो हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो चुकी है। इसे पॉप मार्ट की चर्चित सनसनी ‘लाबूबू’ की जगह पर डिजाइन किया गया है। इसकी खासियत ये है कि ये इंसानों की तरह इमोशन्स को समझ सकती है, बातें कर सकती है, और सात से ज्यादा भाषाएं बोल सकती है जिनमें हिंदी भी शामिल है।

माना जा रहा है कि 'बिग बॉस 19' में हबूबू की एंट्री शो को एक नया मोड़ देगी। यह डॉल न सिर्फ बातचीत में माहिर है बल्कि खाना बनाना और घर की सफाई जैसे काम भी कर सकती है। उसकी आवाज़ में नटखटपन, क्लास और क्यूटनेस का तड़का भी है, जिससे वह बाकी कंटेस्टेंट्स के बीच एक अलग ही माहौल बना सकती है।

सूत्रों के मुताबिक हबूबू की उम्र 16 साल मानी गई है और इसका रोल शो में काफी अहम हो सकता है। मेकर्स इस डॉल के जरिए शो में नया ट्विस्ट और टेक्नोलॉजी का तड़का लाना चाहते हैं, जिससे दर्शकों को कुछ नया देखने को मिले। हालांकि अब तक कलर्स टीवी या शो के निर्माताओं की ओर से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

अगर हबूबू की एंट्री होती है, तो ये 'बिग बॉस' के इतिहास में पहली बार होगा जब इंसानों के साथ एक एआई रोबोट भी इस गेम का हिस्सा बनेगा। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इंसानी इमोशन्स और मशीन की समझ के बीच क्या तालमेल बनता है। क्या हबूबू लोगों की चहेती बनेगी या शो में बवाल मचाएगी – इसका जवाब तो अगस्त में शो शुरू होने के बाद ही मिलेगा।

Related to this topic: