Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > मनोरंजन

अहान-अनीत ने ‘सैयारा’ की सक्सेस पार्टी में जमाया रंग, मोहित सूरी ने काटा केक; वीडियो वायरल

अहान-अनीत ने ‘सैयारा’ की सक्सेस पार्टी में जमाया रंग, मोहित सूरी ने काटा केक; वीडियो वायरल

अहान-अनीत ने ‘सैयारा’ की सक्सेस पार्टी में जमाया रंग मोहित सूरी ने काटा केक वीडियो वायरल

Saiyaara Success Party: अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 18 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत में 300 करोड़ और दुनियाभर में 500 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। लगातार शानदार कमाई के बाद मेकर्स ने मुंबई में 9 अगस्त को फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी।

View this post on Instagram

A post shared by Filmfare (@filmfare)

पार्टी में फिल्म के लीड स्टार अहान और अनीत के साथ डायरेक्टर मोहित सूरी और पूरी टीम मौजूद रही। सोशल मीडिया पर पार्टी के कई फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें मोहित सूरी केक काटते नजर आ रहे है, जबकि अहान और अनीत फैंस से मिलते और मस्ती करते दिख रहे है।

View this post on Instagram

A post shared by Filmfare (@filmfare)

एक वीडियो में अहान, अनीत के कान में कुछ कहते हुए और उनके सिर पर किस करते नजर आए। वहीं, दोनों की ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री ने फैंस के बीच डेटिंग की अफवाहों को हवा दे दी है। पार्टी में ‘सैयारा’ टीम ने रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ के गाने ‘अर्जन वैली’ पर जमकर डांस भी किया।

View this post on Instagram

A post shared by Filmfare (@filmfare)

पार्टी से पहले भी अहान और अनीत को एक साथ कार में घूमते और फैंस के साथ पोज देते देखा गया था। फिल्म ने रिलीज के पहले चार दिनों में ही 100 करोड़ कमा लिए थे और अब तक के कलेक्शन के साथ यह इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।