पत्नी शेफाली जरीवाला के निधन के बाद पराग त्यागी ने लिखा भावुक संदेश, कहा वो निस्वार्थ प्यार और हौसले की मिसाल थी।
Shefali Jariwala: अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला का 27 जून को मुंबई में निधन हो गया। उनके जाने से इंडस्ट्री, परिवार और फैंस को गहरा सदमा लगा है। अब, एक हफ्ते बाद उनके पति पराग त्यागी ने एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने शेफाली के व्यक्तित्व, उनके प्यार और आत्मा की खूबसूरती को शब्दों में बयां किया है।
View this post on Instagram
A post shared by Parag Tyagi (@paragtyagi)
पराग ने लिखा, "शेफाली, मेरी परी… कांटा लगा से मिली पहचान से कहीं ज्यादा थी। वो एक शांत लेकिन मजबूत आग थी। अपनी जिंदगी मकसद के साथ जीती थी और अपने शरीर, मन और आत्मा को सहेजती थी।"
पराग ने बताया कि शेफाली दूसरों का हमेशा ख्याल रखती थी। "वो सबकी मां जैसी थी। एक प्यारी बेटी, समर्पित पत्नी और सिम्बा की मां। एक प्रोटेक्टिव बहन और सच्ची दोस्त, जो अपने अपनों के लिए हर हाल में खड़ी रहती थी।

शेफाली की मौत के बाद चल रही अफवाहों पर पराग ने कहा कि हमें उन्हें उनकी मुस्कान, उनके प्यार और उस रोशनी के लिए याद रखना चाहिए जो उन्होंने हर किसी के जीवन में भरी। उन्होंने लिखा, "ये जगह सिर्फ प्यार और यादों से भरी होनी चाहिए जो उनकी आत्मा को जिंदा रखें। यही उनकी असली विरासत है।"

27 जून को शेफाली का निधन हुआ था। शुरुआत में बताया गया कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। हालांकि, अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आनी बाकी है। पुलिस को उनके घर से एंटी-एजिंग दवाएं और विटामिन की गोलियां मिली है। मौत की असली वजह रिपोर्ट के बाद सामने आएगी।