Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > मनोरंजन

भगवान शिव के परम भक्त हैं एक्टर टाइगर श्रॉफ, रखते थे हर सोमवार व्रत

भगवान शिव के परम भक्त हैं एक्टर टाइगर श्रॉफ, रखते थे हर सोमवार व्रत

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ को भगवान शिव का सच्चा और पक्का शिव भक्त कहा जाता है जहां वह पहले सोमवार का व्रत भी रखा करते थे।

भगवान शिव के परम भक्त हैं एक्टर टाइगर श्रॉफ रखते थे हर सोमवार व्रत

Tiger Shroff: आज से सावन सोमवार की शुरुआत हो गई है जो शिव भक्तों के लिए सबसे खास दिन में से एक है। सावन का महीना पवित्र महीने के रूप में जाना जाता है जहां पर इस महीने में भगवान शिव की आराधना शिव भक्त सच्चे मन से करते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स में सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करते हैं।

इनमें ही बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ को भगवान शिव का सच्चा और पक्का शिव भक्त कहा जाता है जहां वह पहले सोमवार का व्रत भी रखा करते थे।

महादेव में रखते हैं गहरी आस्था

एक्टर टाइगर श्रॉफ की बात करें तो, वह भगवान शिव में गहरी आस्था रखते हैं। बताया जाता हैं कि, शुरू से ही टाइगर भोले बाबा के भक्त रहे हैं और उनके प्रति अभिनेता का गहरा लगाव और झुकाव है। इतना ही नहीं टाइगर हर सोमवार को भगवान शिव के लिए व्रत भी रखते थे। साल 2014 में आई फिल्म हीरोपंती से एक्टर टाइगर श्रॉफ ने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 

इस कारण से नहीं रख पाते व्रत

टाइगर श्रॉफ अक्सर ही मंदिरों में भगवान शिव के दर्शन के लिए जाते हैं। पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि, वो पहले हर सोमवार को शिव जी के लिए व्रत भी रखते थे. हालांकि अब बिजी शेडयूल के चलते उनके लिए व्रत रखना मुश्किल हो जाता है। वे अपने नए काम की शुरुआत भी सोमवार के दिन से करते है। वे सोमवार के दिन को बेहद शुभ मानते हैं।

एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो, हाल ही में अभिनेता ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बागी 4’ की शूटिंग खत्म की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ये जानकारी शेयर की थी।

Related to this topic: