Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > मनोरंजन

क्या बॉलीवुड से रिटायरमेंट लेने वाले हैं आमिर खान, इस बयान से उठा सवाल

क्या बॉलीवुड से रिटायरमेंट लेने वाले हैं आमिर खान, इस बयान से उठा सवाल

जल्द ही एक्टर आमिर खान बॉलीवुड से रिटायरमेंट ले सकते हैं। पॉडकास्ट के दौरान एक्टर ने यह बात कही है।

क्या बॉलीवुड से रिटायरमेंट लेने वाले हैं आमिर खान इस बयान से उठा सवाल

Aamir Khan On Retirement:  बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं हाल ही में उनकी फिल्म सितारे जमीन पर की अपडेट सामने आई थी। जहां पर मिस्टर परफेक्शनिस्ट एक नई कहानी के साथ आने वाले हैं। इसे अलग एक्टर की अपकमिंग प्लानिंग से जुडी खबर सामने आ रही है कि, जल्द ही आमिर खान बॉलीवुड से रिटायरमेंट ले सकते हैं। पॉडकास्ट के दौरान एक्टर ने यह बात कही है।

जानिए क्या क्या बोले आमिर खान

बॉलीवुड के एक्टर आमिर खान हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के बारे में हिंट दिया है।उन्होंने कहा- 'देखिए एक मेरा ड्रीम है. मेरा सपना है, मेरा ख्वाब है कि मैं महाभारत बनाऊं और उस पर काम शुरू कर रहा हूं. मैं इसकी (सितारे जमीन पर) रिलीज के बाद ना, इस 20 जून के बाद मैं उस पर काम शुरू कर रहा हूं.''हर चीज जो दुनिया में है वो आपको महाभारत में मिलेगी'

आमिर खान ने आगे कहा- 'मुझे लगता है वो (महाभारत) एक काम है, वो एक प्रोजेक्ट है. वो करने के बाद शायद मेरे अंदर वो फीलिंग आए कि भाई अब इसके बाद मैं शायद कुछ नहीं कर सकता हूं. क्योंकि वो मटेरियल ऐसा है, कमाल का है है. लेयर्ड है, इमोशन है, स्केल है, ग्रैंड हर चीज है. हर चीज जो दुनिया में है वो आपको महाभारत में मिलेगी.'

आखिरी हो सकता है यह ड्रीम प्रोजेक्ट

इसके अलावा एक्टर आमिर खान ने यह भी कहा कि, जब आप मुझे पूछते हैं कि आपका आखिरी क्या हो सकता है? मैं वैसे तो मैं चाहता हूं कि काम करते-करते मरूं. दो एके हंगल जी कहते थे कि मैं काम करते-करते मरना चाहता हूं।मैं एक ही चीज है जो मैं सोच सकता हूं कि अगर ये करने के बाद शायद मेरे अंदर वो इमोशन आए कि बस अब इसके बाद मुझे कुछ नहीं करना है. शायद, पता नहीं.' फिलहाल आमिर के रिटायरमेंट को लेकर कोई खास स्थिति नहीं है। उनकी अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related to this topic: