Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > मनोरंजन

आमिर खान की वापसी को मिला अच्छा रिस्पॉन्स, लेकिन कमाई में पीछे रही फिल्म

आमिर खान की वापसी को मिला अच्छा रिस्पॉन्स, लेकिन कमाई में पीछे रही फिल्म

आमिर खान की वापसी को मिला अच्छा रिस्पॉन्स लेकिन कमाई में पीछे रही फिल्म

आमिर खान की मोस्ट अवेटेड ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इस फिल्म से आमिर तीन साल बाद बड़े पर्दे पर लौटे है। दर्शकों में फिल्म को लेकर काफी उत्साह रहा और पहले दिन के आंकड़े भी सामने आ गए है।

फिल्म ने पहले दिन 11.05 करोड़ रुपए का कारोबार किया। यह आंकड़ा ठीक-ठाक कहा जा सकता है लेकिन आमिर की पिछली फिल्मों की तुलना में यह कलेक्शन कम है। खासकर इसलिए क्योंकि आमिर खान की कई फिल्में ओपनिंग डे पर 30 से 40 करोड़ तक कमा चुकी है।

फिल्म को समीक्षकों से अच्छे रिव्यू मिले है और जो दर्शक फिल्म देखकर लौटे है, वे इसकी कहानी और एक्टिंग की तारीफ कर रहे है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई बढ़ सकती है।


‘सितारे जमीन पर’ ने 11.05 करोड़ की ओपनिंग की है जो आमिर की पिछले कुछ सालों में सबसे कम ओपनिंग मानी जा रही है। इससे पहले उनकी फिल्म ‘तलाश’ (2012) ने 13.50 करोड़ की कमाई की थी।

फिल्म का बजट करीब 80 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। इसमें आमिर खान ने एक बास्केटबॉल कोच की भूमिका निभाई है जो स्पेशल बच्चों की टीम को ट्रेन करता है। फिल्म को आर.एस. प्रसन्ना ने डायरेक्ट किया है और जेनेलिया देशमुख इसमें आमिर के अपोजिट नजर आ रही है।


आमिर की पिछली फिल्म ‘तारे जमीन पर’ ने 98 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। अब देखने वाली बात यह होगी कि ‘सितारे जमीन पर’ अपने पहले पार्ट का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं। इसका जवाब आने वाले वीकेंड के कलेक्शन पर निर्भर करेगा।

फिल्म को अच्छी शुरुआत तो मिली है लेकिन उम्मीद से थोड़ी कम। हालांकि, आमिर खान की एक्टिंग और फिल्म की इमोशनल कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है। अगर वीकेंड पर कलेक्शन में बढ़त आती है, तो फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

Related to this topic: