Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > मनोरंजन

राजा रघुवंशी मर्डर केस पर बनेगी क्राइम-थ्रिलर फिल्म, आमिर खान ने शुरू की तैयारी

राजा रघुवंशी मर्डर केस पर बनेगी क्राइम-थ्रिलर फिल्म, आमिर खान ने शुरू की तैयारी

आमिर खान बना रहे राजा रघुवंशी हत्याकांड पर फिल्म, रिसर्च शुरू

राजा रघुवंशी मर्डर केस पर बनेगी क्राइम-थ्रिलर फिल्म आमिर खान ने शुरू की तैयारी

Amir Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर एक सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म बनाने की तैयारी में है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान मेघालय में हुए चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस पर एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म बनाने की योजना बना रहे है।

मई 2025 में हुए इस केस ने में पूरे देश का ध्यान खींचा था। शादी के कुछ ही दिनों बाद सोनम और राजा रघुवंशी हनीमून पर मेघालय गए थे, लेकिन कुछ ही समय बाद दोनों लापता हो गए। फिर एक घाटी के पास राजा की लाश मिली, और जांच में उसकी पत्नी सोनम पर हत्या का आरोप लगा।


अब खबर है कि आमिर खान इस केस पर आधारित एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म पर काम कर सकते है। सूत्रों के मुताबिक, आमिर इस केस की हर जानकारी पर करीबी नजर रखे हुए है और उन्होंने अपने करीबी लोगों से भी इस विषय पर चर्चा की है।

हालांकि, अभी तक इस प्रोजेक्ट को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह भी साफ नहीं है कि आमिर खुद इस फिल्म में अभिनय करेंगे या केवल निर्माता की भूमिका निभाएंगे।


गौरतलब है कि आमिर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सितारे जमीन पर को काफी पसंद किया गया था। अब वे अपने अगले प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रहे है, जिसमें चर्चित महाभारत प्रोजेक्ट भी शामिल है।

अगर ये फिल्म बनती है, तो यह आमिर खान की एक और सच्ची घटना पर आधारित दमदार पेशकश हो सकती है।