Breaking News
  • बंगाल में चुनाव से पहले मुख्य सचिव-DGP को हटाया: कोलकाता पुलिस कमिश्नर समेत 6 अधिकारी बदले
  • धार भोजशाला विवाद पर MP हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जज खुद करेंगे मुआयना
  • बिहार राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन को झटका, पांचों सीटों पर NDA की जीत
  • BJP ने केरल उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की
  • BJP ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की
  • भारतीय LPG जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंचा
  • बंगाल के लगभग 50 फीसदी विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज: ADR

होम > मनोरंजन

98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स की घोषणा

ऑस्कर 2026: माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर, ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ बेस्ट फिल्म

98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में 'वन बैटल आफ्टर अनदर' ने 6 अवॉर्ड जीते। जानिए किसे मिला बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड। भारत की यह एक्ट्रेस बनी प्रेजेंटर।


ऑस्कर 2026 माइकल बी जॉर्डन बेस्ट एक्टर ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ बेस्ट फिल्म

अमेरिका के लॉस एंजिल्स स्थित डॉल्बी थिएटर में 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। इस बार फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं और बेस्ट फिल्म समेत कुल 6 अवॉर्ड अपने नाम किए।

बेस्ट एक्टर

फिल्म ‘सिनर्स’ के लिए एक्टर माइकल बी. जॉर्डन को बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला। इस श्रेणी में हॉलीवुड स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो भी नॉमिनेट थे।

height=768

बेस्ट एक्ट्रेस

वहीं फिल्म ‘हेमनेट’ में शानदार अभिनय के लिए एक्ट्रेस जेसी बकले को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। फिल्म में उन्होंने प्रसिद्ध अंग्रेजी नाटककार विलियम शेक्सपियर की पत्नी एग्नेस का किरदार निभाया है, जो अपने बेटे हेमनेट की मृत्यु के बाद गहरे दुख से उबरने की कोशिश करती दिखाई देती हैं।

height=768

भारतीय फिल्मों को नहीं मिला नॉमिनेशन

इस साल ऑस्कर में किसी भी भारतीय फिल्म को नॉमिनेशन नहीं मिला। हालांकि भारतीय मूल की फिल्ममेकर गीता गंदभीर की दो डॉक्यूमेंट्री फिल्मों को नॉमिनेशन मिला था, लेकिन वे पुरस्कार जीतने में सफल नहीं हो सकीं।

height=768

प्रियंका चोपड़ा फिर बनीं प्रेजेंटर

इस समारोह में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी खास आकर्षण का केंद्र रहीं। वे 2016 के बाद दूसरी बार ऑस्कर समारोह में प्रेजेंटर बनीं। इस तरह वे दो बार यह भूमिका निभाने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस बन गईं। रेड कार्पेट पर प्रियंका अपने पति और सिंगर निक जोनस के साथ नजर आईं।

height=768

सिनर्स’ को मिले सबसे ज्यादा नॉमिनेशन

इस साल फिल्म ‘सिनर्स’ को कुल 16 नॉमिनेशन मिले, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। हालांकि इतनी बड़ी संख्या में नॉमिनेशन मिलने के बावजूद यह फिल्म केवल 4 अवॉर्ड ही जीत सकी। वहीं ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए। इसके अलावा फिल्म ‘फ्रेंकेस्टाइन’ को 4 और ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ को 1 अवॉर्ड मिला।

height=768

एक्टर टिमोथी चालमेट की फिल्म ‘मार्टी सुप्रीम’ को 9 नॉमिनेशन मिलने के बावजूद कोई भी ऑस्कर पुरस्कार नहीं मिल पाया।

Related to this topic: