Breaking News
  • ईरान-अमेरिका तनाव के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल का संकट गहराया
  • ईरान-इजरायल जंग का असर, LPG सिलेंडर की बुकिंग का बढ़ा समय
  • श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा का चुनाव शून्य, MP हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
  • खामेनेई के बेटे मुजतबा नए सुप्रीम लीडर बने: ट्रम्प ने कहा था- मेरे बिना सुप्रीम लीडर न चुनें
  • ईरान जंग से सेंसेक्स 2,300 अंक गिरकर 76,500 पर आया:निफ्टी भी 700 अंक टूटा
  • भारत फिर बना टी20 किंग:इतिहास रचते हुए भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन
  • क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026, शेड्यूल में बदलाव
  • हाई कोर्ट का अहम फैसला: हिंदू रीति अपनाने वाले आदिवासी भी हिंदू विवाह अधिनियम के दायरे में

होम > करियर

SSC CGL 2025 Vacancy Announcement

SSC CGL 2025: 15 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बंपर ऑफर है। 15,130 पोस्ट्स पर भर्ती निकली है। जान लीजिए पूरी डिटेल्स...


ssc cgl 2025 15 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) 2025 एग्जाम के लिए फाइनल वैकेंसी चार्ट जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए कुल 15,130 पोस्ट पर नियुक्ति की जाएगी। सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को सेंट्रल गवर्नमेंट के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में काम करने का मौका मिलेगा। इतनी बड़ी संख्या में वैकेंसी आने से लाखों ग्रेजुएट युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका माना जा रहा है।

कैटेगरी के हिसाब से कितनी हैं वैकेंसी
SSC की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार इन पोस्ट को अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है।

  • जनरल कैटेगरी – 6,464 पोस्ट
  • OBC कैटेगरी – 3,834 पोस्ट
  • SC कैटेगरी – 2,223 पोस्ट
  • ST कैटेगरी – 1,134 पोस्ट
  • EWS कैटेगरी – 1,475 पोस्ट

वैकेंसी चार्ट जारी होने के बाद अब कैंडिडेट्स को अपनी पसंद के पोस्ट और डिपार्टमेंट चुनने का मौका मिलेगा।

मार्च में खुलेगी प्रेफरेंस विंडो
जानकारी के मुताबिक कैंडिडेट्स के लिए “ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस विंडो” मार्च 2026 में ओपन की जाएगी। इस विंडो के जरिए कैंडिडेट अपनी क्वालिफिकेशन और इंटरेस्ट के हिसाब से पोस्ट का चुनाव कर सकेंगे। उम्मीदवारों की मदद के लिए आयोग ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सैंपल फॉर्म भी अपलोड किया है, जिससे फॉर्म भरने की पूरी प्रोसेस समझने में आसानी होगी।

प्रेफरेंस भरते समय रखें खास ध्यान
SSC ने साफ कहा है कि एक बार प्रेफरेंस फॉर्म फाइनल सबमिट करने के बाद उसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया जा सकेगा। अगर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान कोई कैंडिडेट किसी पोस्ट के लिए जरूरी एलिजिबिलिटी पूरी नहीं करता पाया जाता है तो उसकी अप्लाई फॉर्म कैंसिल कर दिया जाएगा।

कई बड़े डिपार्टमेंट में मिलती है नौकरी
SSC CGL एग्जाम के जरिए सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, सेंट्रल एक्साइज, CBI और विदेश मंत्रालय जैसे कई बड़े सरकारी विभागों में काम करने का मौका मिलता है। यही वजह है कि हर साल लाखों युवा इस परीक्षा में शामिल होते हैं।उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि भर्ती से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए समय-समय पर SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in जरूर चेक करते रहें।

Related to this topic: