SSC, BRO, UPSC समेत कई विभागों में 15000+ सरकारी नौकरियां निकलीं। 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए सुनहरा मौका, जानें पूरी डिटेल।
देशभर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। Staff Selection Commission, Border Roads Organisation, Union Public Service Commission सहित कई राज्यों के विभागों में 15,000 से अधिक पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इन भर्तियों में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों तक के लिए अवसर उपलब्ध हैं।
SSC भर्ती 2026: 3003 पदों पर मौका
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने सेलेक्शन पोस्ट फेज-14 के तहत 3003 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए योग्यता: 10वीं / 12वीं / ग्रेजुएशन, उम्र सीमा: 18 से 35 वर्ष, सैलरी: 18,000 से 81,000 तक, मिलेगी । वहीं, फॉर्म भरने की अंतिम तिथि: 4 मई 2026 है।
BRO भर्ती 2026: तकनीकी और नॉन-टेक्निकल पद
Border Roads Organisation ने 899 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।
योग्यता: 10वीं / आईटीआई / डिप्लोमा
उम्र सीमा: 18 से 27 वर्ष
सैलरी: 19,900 से 63,200 तक
आवेदन शुरू: 18 अप्रैल 2026
MPPCB भर्ती 2026
मध्य प्रदेस पॉलुशन कंट्रोल बोर्ड ने 28 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें साइंस और इंजीनियरिंग वालों के लिए मौका है।
योग्यता: बीएससी / इंजीनियरिंग
उम्र सीमा: 21 से 40 वर्ष
सैलरी: 25,000 से 56,000 तक
अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2026
गुजरात में 11,000 से ज्यादा शिक्षक पद
गुजरात स्टेट प्राइमरी एजुकेशन सेलेक्शन कमेटी ने 11,000 से अधिक शिक्षक पदों पर भर्ती निकाली है।
योग्यता: 12वीं + D.El.Ed / TET-1 पास
उम्र सीमा: 18 से 33 वर्ष
सैलरी: 35,000 से 45,000 तक
आवेदन: 15 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026
UPSC भर्ती 2026: ऑफिसर लेवल के पद
Union Public Service Commission ने 16 पदों पर भर्ती निकाली है।
योग्यता: ग्रेजुएशन / पोस्ट ग्रेजुएशन
उम्र सीमा: 30 से 35 वर्ष
सैलरी: 56,100 से 1,77,500 तक
अंतिम तिथि: 1 मई 2026
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी योग्यता, उम्र सीमा और अंतिम तिथि की जांच जरूर करें। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जा रही है, इसलिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय रहते फॉर्म भरना जरूरी है। इन भर्तियों के जरिए युवाओं को सरकारी क्षेत्र में करियर बनाने का बड़ा अवसर मिला है, जिसे समय रहते उपयोग करना जरूरी है।