बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए बड़ा मौका है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने 5138 अप्रेंटिस पोस्टस् के लिए भर्ती निकली हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि इसमें कैसे अप्लाई किया जा सकता है और अप्लाई करने की लास्ट डेट क्या है?
कौन कर सकता है अप्लाई?
सभी कैंडिडेट का सिलेक्शन ऑनलाइन रिटेन एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, लोकल लैंग्वेज टेस्ट और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, सेलेक्ट कैंडिडेट को ग्रामीण क्षेत्रों में नियुक्ति होने पर 12 हजार रुपये प्रति माह मिल सकते हैं, और अगर उनकी नियुक्ति मेट्रो शहरों में होती है, तो उनकी सैलरी ₹15,000 हो सकती है।
कैसे करें अप्लाई?
इसमें अप्लाई करने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट को इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। पर जाएँ: BFSI SSC की आधिकारिक वेबसाइट खोलें। इसके बाद होमपेज पर Employment Opportunities में जाएँ और Apprentice फिर PNB का चयन करें। यदि आप पहली बार लॉगिन कर रहे हैं तो नया अकाउंट बनाएं, अन्यथा अपने लॉगिन क्रेडेंशियल से लॉगिन करें। इसके बाद फॉर्म भरें। इसमें जो जानकारी मांगी जाए सभी भरें और फॉर्म फीस भरना बिल्कुल ना भूलें। सभी जानकारी सही होने के बाद फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकल लें।
इसमें अप्लाई करके आप भी बैंक में नौकरी करने का सपना पूरा कर सकते हैं। साथ ही आपको बता दें, इसमें अप्लाई करने की लास्ट डेट 24 फरवरी 2026 है। इसलिए जल्द से जल्द अप्लाई कर लें। ताकि आपके हाथों से ये मौका निकल न जाएं।
इसमें अप्लाई करने के लिए कम से कम 18 साल की उम्र होनी चाहिए और अधिकतम 28 साल होनी चाहिए। किसी भी यूनिवर्सिटी से अंडर ग्रेजुएट स्टूडेंट इसमें अप्लाई कर सकता है।