एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी, 23 फरवरी से परीक्षा; 7500 पदों पर भर्ती।
भोपालः अगर आपने एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल की सीबीटी एग्जाम दी है तो ये खबर आपके लिए बड़ी काम की खबर आई है। मध्य प्रदेश पुलिस ने कॉन्स्टेबल शारीरिक परीक्षा 2026 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स को अब फिजिकल टेस्ट में शामिल होना होगा। योग्य कैंडिडेट्स एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
दरअसल, मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित होने वाली पुलिस कांस्टेबल के 7500 पदों की भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित हो रही है। इसके दूसरे चरण की फिजिकल एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 13 फरवरी 2026 को जारी कर दिए गए हैं।
दो चरणों में हो रही है कॉन्स्टेबल एग्जाम
बता दें कि अब एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में लिखित परीक्षा के 100 एवं फिजिकल के 100 नंबरों के आधार पर अभ्यर्थी का चयन किया जाएगा। इसका मतलब है कि किसी अभ्यर्थी के लिखित परीक्षा में यदि अंक कम है और वह फिजिकल परीक्षा में नंबर अधिक लता है तो उसका चयन हो जाएगा।
9 लाख से अधिक कैंडिडेट्स हुए शामिल
मध्य प्रदेश पुलिस की यह भर्ती परीक्षा कक्षा 10वीं पास के आधार पर 7500 पदों के लिए हुई है। इसमें लगभग 9,78,000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। वहीं, एग्जाम में 6,85,504 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इसमें से 59,438 अभ्यर्थियों का चयन दूसरे चरण (फिजिकल टेस्ट) के लिए चयन हुआ है।
23 फरवरी से शुरू होगा फिजिकल टेस्ट
मध्यप्रदेश पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट 23 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक आयोजित होगा। फिजिकल टेस्ट की प्रक्रिया के माध्यम से कुल 7500 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए 30 अक्टूबर 2025 से लेकर 15 दिसंबर 2025 तक लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। वहीं, शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक माप परीक्षा प्रदेश के 10 जिलों में 23 फरवरी से आयोजित हो रही है।
फिजिकल की डेट, सेंटर और एग्जाम सेंटर
फिजिकल टेस्ट के लिए शामिल उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इसके साथ ही चयनित कैंडिडेट्स के प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए गए हैं-
1 लाल परेड ग्राउण्ड, जहाँगीराबाद, भोपाल
2 माउण्टेड ट्रूप डिपार्टमेंट (MTD) परिसर, आरएपीटीसी, इंदौर
3 परेड ग्राउण्ड, 6वीं वाहिनी विसबल, रांझी, जबलपुर
4 परेड ग्राउण्ड, 14वीं वाहिनी विसबल, कम्पू, ग्वालियर
5 महानंदा एरीना ग्राउण्ड, देवास रोड, उज्जैन
6 शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, बहेरिया, सागर
7 परेड ग्राउण्ड, 9वीं वाहिनी विसबल, रीवा
8 फुटबॉल/हॉकी ग्राउण्ड, 36वीं वाहिनी विसबल, बालाघाट
9 भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बस स्टैण्ड के पास, जावरा, रतलाम
10 परेड ग्राउण्ड, 05वीं वाहिनी विसबल, मुरैना
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
मध्यप्रदेश पुलिस कांस्टेबल फिजिकल एडमिट कार्ड इस तरह से डाउनलोड करेंः-
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पीईबी मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
यहां latest Updates वाले सेक्शन में जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड या आगे दी गई लिंक से देखें।
लिंक ओपन होने के बाद पहले विकल्प में आवेदन क्रमांक भरें।
दूसरे विकल्प में जन्म तारीख जो जन्मतिथि, महीने और वर्ष के फॉर्मेट में होना चाहिए।
अंत में कैप्चर कोड डालने के बाद एडमिट कार्ड सर्च करें।
अब स्क्रीन डिवाइस पर प्रदर्शित एमपी पुलिस एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।