Breaking News
  • बंगाल में चुनाव से पहले मुख्य सचिव-DGP को हटाया: कोलकाता पुलिस कमिश्नर समेत 6 अधिकारी बदले
  • धार भोजशाला विवाद पर MP हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जज खुद करेंगे मुआयना
  • बिहार राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन को झटका, पांचों सीटों पर NDA की जीत
  • BJP ने केरल उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की
  • BJP ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की
  • भारतीय LPG जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंचा
  • बंगाल के लगभग 50 फीसदी विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज: ADR

होम > करियर

HPCL ने शुरू की बड़ी भर्ती

HPCL में निकली बंपर भर्ती, लाखों में मिलेगी सैलरी, जान लीजिए कैसे करें अप्लाई

क्या आप भी सरकारी नौकरी में अपना करियर बनाना चाहते हैं? तो यह आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है। HPCL में 731 पदों पर भर्ती निकली है, जान लीजिए कैसे करें अप्लाई।


hpcl में निकली बंपर भर्ती लाखों में मिलेगी सैलरी जान लीजिए कैसे करें अप्लाई

सरकारी नौकरी पाने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। क्योंकि HPCL में बंपर भर्ती निकली है। जान लीजिए इसमें कौन अप्लाई कर सकता है। अगर आपको अप्लाई करना नहीं आता, तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि इसमें कौन और कैसे अप्लाई कर सकता है।

height=768

सरकारी तेल कंपनी Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) ने देशभर के ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए बड़े पैमाने पर भर्ती का ऐलान किया है। कंपनी ने तकनीकी और गैर-तकनीकी विभागों में कुल 731 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रोसेस शुरू की है। इस भर्ती के जरिए इंजीनियर, ऑफिसर और मैनेजमेंट से जुड़े कई अहम पदों पर कैंडिडेट्स की नियुक्ति की जाएगी।

height=768

लास्ट डेट

जानकारी के लिए आपको बता दें, इसमें अप्लाई का प्रोसेस 25 फरवरी से चल रहा है और अप्लाई करने की लास्ट डेट 25 मार्च 2026 है। ऐसे में जो युवा सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, उनके लिए सुनहरा मौका है।

height=768

इन पदों पर होगी नियुक्ति

HPCL की इस भर्ती में सिविल इंजीनियर, केमिकल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, एचआर ऑफिसर, लीगल ऑफिसर, फाइनेंस ऑफिसर, सीनियर ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजर (प्रोजेक्ट) और सीनियर साइबर सिक्योरिटी स्ट्रेटजिस्ट जैसे कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। कंपनी तकनीकी विशेषज्ञों के साथ-साथ प्रशासनिक क्षेत्र के प्रोफेशनल्स की भी तलाश कर रही है।

height=768

कौन कर सकता है अप्लाई

इसमें अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट किसी भी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन, इंजीनियरिंग डिग्री, फुल-टाइम डिप्लोमा, एमबीए, चार्टर्ड अकाउंटेंसी, कॉस्ट अकाउंटेंसी, लॉ ग्रेजुएशन या संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन होना चाहिए।

height=768

लाखों में मिलेगी सैलरी

HPCL में सिलेक्शन होने वाले कैंडिडेट को अच्छी सैलरी पैकेज दिया जाएगा। शुरुआती स्तर के पदों पर सैलरी करीब 30,000 रुपये प्रति माह से शुरू होती है, जबकि वरिष्ठ पदों पर यह 2.80 लाख रुपये प्रति माह तक पहुंच सकती है। वहीं सीनियर साइबर सिक्योरिटी स्ट्रेटजिस्ट जैसे पदों के लिए सालाना पैकेज 50 से 60 लाख रुपये तक बताया गया है।

height=768

सिलेक्शन प्रोसेस

इस भर्ती प्रोसेस में कैंडिडेट को कई प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ेगा। इसके लिए सबसे पहले लिखित पेपर होगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को ग्रुप टास्क और पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। सभी चरणों में सफल कैंडिडेट का अंतिम चयन किया जाएगा।

height=768

ऐसे करें अप्लाई

अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट को HPCL की ऑफिशियल वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाना होगा। वेबसाइट के Current Openings सेक्शन में जाकर Recruitment of Officers 2026 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद पहले रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करके अप्लाई फॉर्म भरें। जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।

Related to this topic: