Breaking News
  • बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा - कहीं भी नमाज करना धार्मिक अधिकार नहीं
  • चारधाम यात्रा 2026- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू:घर बैठे कर सकते हैं आवेदन
  • वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट असम में क्रैश:जोरहाट से 60 किमी दूर हादसा
  • दिल्ली के LG बदले, तरनजीत सिंह संधू को मिली कमान, लद्दाख भेजे गए वीके सक्सेना
  • आर एन रवि पश्चिम बंगाल के नए गवर्नर, लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (रिटायर्ड) बिहार के गवर्नर
  • अमेरिका की रूस को छूट, कहा- 30 दिन तक भारत को बेच सकते हो तेल

होम > करियर

होली 2026: भारत भर में छुट्टियाँ

होली पर किस राज्य में कितने दिन स्कूल बंद रहेंगे, जान लिजिए पूरी डिटेल

होली पर इस बार कितने दिन स्कूल रहेंगे बंद? सभी राज्यों में अलग‑अलग दिन छुट्टी की घोषणा। जान लीजिए इसकी पूरी डिटेल..


होली पर किस राज्य में कितने दिन स्कूल बंद रहेंगे जान लिजिए पूरी डिटेल

होली, यानी रंगों का त्योहार, हर साल पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार पर पूरे देश में छुट्टी होती है, लेकिन सभी राज्यों में छुट्टी के दिन अलग-अलग होते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इस बार किस राज्य में कितने दिन स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तर प्रदेश  

उत्तर प्रदेश में इस साल तीन दिन की सार्वजनिक छुट्टी घोषित की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि 2 मार्च से 4 मार्च 2026 तक सभी सरकारी कार्यालय और स्कूल बंद रहेंगे। इसके साथ ही फरवरी की वेतन और पेंशन का भुगतान त्योहार से पहले करने का भी आदेश दिया गया है।

दिल्ली

दिल्ली के स्कूलों में इस समय परीक्षाएँ चल रही हैं, लेकिन होली के दिन कोई परीक्षा नहीं होगी। CBSE ने भी 4 मार्च को बोर्ड परीक्षाएँ आयोजित नहीं करने का निर्णय लिया है। यानी छात्रों को होली का पूरा आनंद लेने का मौका मिलेगा।

होली 3 मार्च 2026 को इन राज्यों में मनाई जाएगी:

  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • असम
  • तेलंगाना
  • राजस्थान
  • पश्चिम बंगाल
  • गोवा
  • झारखंड
  • केरल
  • आंध्र प्रदेश

इन राज्यों में स्कूल और कॉलेजों में इस दिन छुट्टी रहेगी।

बिहार:

बिहार में स्कूल 3 और 4 मार्च दोनों दिन बंद रहेंगे।


होली 4 मार्च 2026 को इन राज्यों में मनाई जाएगी:

  • गुजरात
  • मिज़ोरम
  • ओडिशा
  • चंडीगढ़
  • मणिपुर
  • अरुणाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • बिहार
  • छत्तीसगढ़
  • मेघालय
  • हिमाचल प्रदेश

इन राज्यों और केंद्रशासित क्षेत्रों में स्कूलों में त्योहार के दिन छुट्टी रहेगी।

जानकारी के लिए आपको बता दें, हर स्कूल का शेड्यूल अलग हो सकता है। इसलिए छात्र और अभिभावक अपने-अपने स्कूल से ऑफिशियल नोटिस में चेक जरूर कर लें। होली की छुट्टियों की अंतिम घोषणा स्कूलों द्वारा ही जारी की जाएगी।

Related to this topic: