Breaking News
  • बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा - कहीं भी नमाज करना धार्मिक अधिकार नहीं
  • चारधाम यात्रा 2026- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू:घर बैठे कर सकते हैं आवेदन
  • वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट असम में क्रैश:जोरहाट से 60 किमी दूर हादसा
  • दिल्ली के LG बदले, तरनजीत सिंह संधू को मिली कमान, लद्दाख भेजे गए वीके सक्सेना
  • आर एन रवि पश्चिम बंगाल के नए गवर्नर, लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (रिटायर्ड) बिहार के गवर्नर
  • अमेरिका की रूस को छूट, कहा- 30 दिन तक भारत को बेच सकते हो तेल

होम > करियर

फ्रांस बना टॉप स्टडी डेस्टिनेशन

क्या आप भी विदेश में पढ़ाई करने का प्लान बना रहे हैं? तो उससे पहले जान लीजिए टॉप यूनिवर्सिटीज, फीस और कितना खर्चा आएगा

फ्रांस में पढ़ाई करने का शानदार मौका। जान लीजिए कितना खर्चा आने वाला है और टॉप यूनिवर्सिटी कौन सी है?


क्या आप भी विदेश में पढ़ाई करने का प्लान बना रहे हैं तो उससे पहले जान लीजिए टॉप यूनिवर्सिटीज फीस और कितना खर्चा आएगा

विदेश में पढ़ाई करने के लिए फ्रांस बेस्ट रहेगा, क्योंकि फ्रांस अब स्टूडेंट्स के लिए एक पॉपुलर स्टडी डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने 2030 तक 30,000 इंडियन स्टूडेंट्स को फ्रांस में पढ़ाई का मौका देने का टारगेट रखा है और अगर आप फ्रांस में पढ़ाई करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए यह शानदार मौका है।

इस टारगेट को पूरा करने के लिए फ्रेंच एम्बेसी इन इंडिया ने कई नए स्टेप्स लिए हैं। इनमें 5 साल का शॉर्ट-स्टे शेंगेन वीजा और “इंटरनेशनल क्लासेस” शामिल हैं। ये खास प्रोग्राम स्टूडेंट्स को फ्रेंच लैंग्वेज की इंटेंसिव ट्रेनिंग और एकेडमिक प्रिपरेशन देते हैं, ताकि वे आसानी से वहां की एजुकेशन सिस्टम में एडजस्ट कर सकें।

कितना खर्चा आएगा?
अगर आप फ्रांस में पढ़ाई की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले अपने मंथली बजट का अंदाजा लगाना जरूरी है।

स्टूडेंट्स के मुख्य खर्चों में फूड, रेंट और ट्रांसपोर्ट शामिल होते हैं।

  • पेरिस में एवरेज मंथली स्टूडेंट बजट करीब 1,000 यूरो (₹1.08 लाख) तक हो सकता है।
  • अन्य शहरों में यह खर्च लगभग 800 यूरो (₹88,000) प्रति माह के आसपास रहता है।

पेरिस में रहना थोड़ा महंगा है, लेकिन अगर आप शेयरड अपार्टमेंट लेते हैं या पब्लिक यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेते हैं तो खर्च कंट्रोल में रखा जा सकता है। छोटे शहरों में रेंट और डेली खर्च comparatively कम होते हैं। सही प्लानिंग और बजट मैनेजमेंट के साथ स्टूडेंट्स फ्रांस में कम्फर्टेबल लाइफ जी सकते हैं।

पब्लिक यूनिवर्सिटी की फीस
नॉन-ईयू स्टूडेंट्स के लिए फ्रांस की पब्लिक यूनिवर्सिटीज की फीस दूसरे देशों की तुलना में काफी अफोर्डेबल मानी जाती है, क्योंकि फ्रेंच गवर्नमेंट एजुकेशन कॉस्ट का बड़ा हिस्सा खुद वहन करती है।

  • बैचलर (लाइसेंस) डिग्री: लगभग 2,895 यूरो (₹3,20,000) प्रति वर्ष
  • मास्टर डिग्री: लगभग 3,941 यूरो (₹4,35,000) प्रति वर्ष

फ्रांस की टॉप यूनिवर्सिटीज
फ्रांस में कई वर्ल्ड-क्लास यूनिवर्सिटीज मौजूद हैं, जो ग्लोबल रैंकिंग में भी शानदार प्रदर्शन करती हैं।

  • यूनिवर्सिटे फ्रांस – ग्लोबल रैंक 28
  • इंस्टिट्यूट पॉलिटेक्निक डी पेरिस – ग्लोबल रैंक 41
  • यूनिवर्सिटे पेरिस-साक्ले – ग्लोबल रैंक 70
  • सोरबोन यूनिवर्सिटी – ग्लोबल रैंक 72

इस समय लगभग 10,000 इंडियन स्टूडेंट्स फ्रांस में पढ़ाई कर रहे हैं। आने वाले सालों में यह संख्या तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।

Related to this topic: