Breaking News
  • यूपी के मिर्जापुर में सड़क हादसा, 11 की मौत, बोलेरो और कार ट्रक-ट्राले से टकराईं
  • उत्तराखंड: विधि-विधान के साथ आज खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट
  • भारत के साथ जल्द सबमरीन डील साइन कर सकता जर्मनी: रक्षा मंत्री
  • तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की वोटिंग
  • बंगाल: ममता बनर्जी के खिलाफ बीजेपी ने की आचार सहिंता उल्लंघन की शिकायत
  • बारामती: वोट डालने से पहले डिप्टी CM सुनेत्रा ने अजित पवार के स्मारक पर दी श्रद्धांजलि

होम > करियर

CBSE Class 10 Session 2 Exam Dates 2026 Announced

CBSE 10वीं सेशन 2 परीक्षा की डेटशीट जारी, 15 मई से शुरू होंगे एग्जाम

CBSE ने कक्षा 10वीं सेशन 2 परीक्षा की डेटशीट जारी की। 15 मई से शुरू होंगे एग्जाम। जानिए कौन छात्र दे सकते हैं परीक्षा और किन्हें नहीं मिलेगा मौका। swadesh news


cbse 10वीं सेशन 2 परीक्षा की डेटशीट जारी 15 मई से शुरू होंगे एग्जाम

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं के सेशन 2 बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड के अनुसार, ये परीक्षाएं 15 मई 2026 से शुरू होकर 21 मई 2026 तक आयोजित की जाएंगी। इस बार नया टू-बोर्ड सिस्टम लागू होने के कारण छात्रों को सुधार का अतिरिक्त अवसर दिया गया है।

किन छात्रों को मिलेगा परीक्षा का मौका

CBSE के अनुसार सेशन 2 परीक्षा में वही छात्र शामिल हो सकेंगे जो पहले चरण में शामिल हुए थे और अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। अधिकतम 3 विषयों में सुधार की अनुमति दी गई है, जिसमें साइंस, गणित, सोशल साइंस और भाषा विषय शामिल हैं। इसके अलावा, वे छात्र भी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं जिन्हें पहले चरण में कंपार्टमेंट मिला था या जो विशेष श्रेणी में आते हैं, जैसे स्पोर्ट्स कैटेगरी या पूर्व में कंपार्टमेंट वाले छात्र।

इन छात्रों को नहीं मिलेगा मौका

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जो छात्र पहले सेशन में तीन या उससे अधिक विषयों में अनुपस्थित रहे थे, वे सेशन 2 परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। यह नियम परीक्षा की पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने के लिए लागू किया गया है।CBSE ने 15 अप्रैल 2026 को सेशन 1 का परिणाम जारी किया था। इस परीक्षा में छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा। छात्राओं का पास प्रतिशत 94.99% रहा, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 92.95% दर्ज किया गया। ट्रांसजेंडर छात्रों ने भी 91.30% के साथ अच्छा प्रदर्शन किया।

मेरिट लिस्ट और टॉपर की घोषणा नहीं

CBSE ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि बोर्ड किसी भी प्रकार की मेरिट लिस्ट या टॉपर की घोषणा नहीं करेगा। बोर्ड ने स्कूलों को भी निर्देश दिए हैं कि वे छात्रों को टॉपर घोषित करने से बचें, ताकि अनावश्यक प्रतिस्पर्धा और दबाव कम किया जा सके।

नया टू-बोर्ड सिस्टम क्या है

2025-26 सत्र से CBSE ने दो बार बोर्ड परीक्षा की व्यवस्था लागू की है। छात्र चाहें तो एक बार परीक्षा दें या दोनों बार। यदि कोई छात्र दोनों परीक्षाओं में शामिल होता है, तो उसका बेहतर स्कोर ही अंतिम माना जाएगा। दोनों परीक्षाएं पूरे सिलेबस पर आधारित होंगी और परीक्षा पैटर्न भी समान रहेगा। प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट केवल एक बार ही आयोजित किए जाएंगे। 

Related to this topic: