Breaking News
  • बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा - कहीं भी नमाज करना धार्मिक अधिकार नहीं
  • चारधाम यात्रा 2026- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू:घर बैठे कर सकते हैं आवेदन
  • वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट असम में क्रैश:जोरहाट से 60 किमी दूर हादसा
  • दिल्ली के LG बदले, तरनजीत सिंह संधू को मिली कमान, लद्दाख भेजे गए वीके सक्सेना
  • आर एन रवि पश्चिम बंगाल के नए गवर्नर, लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (रिटायर्ड) बिहार के गवर्नर
  • अमेरिका की रूस को छूट, कहा- 30 दिन तक भारत को बेच सकते हो तेल

होम > करियर

भारतीय रेलवे में बड़ी भर्ती

रेलवे में नौकरी पाने का गोल्डन चांस, जान लें कौन कर सकता है अप्लाई?

रेलवे में नौकरी करने का आपका सपना भी पूरा हो सकता है, क्योंकि रेलवे ने 11,127 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं।


रेलवे में नौकरी पाने का गोल्डन चांस जान लें कौन कर सकता है अप्लाई

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी रेलवे में नौकरी पाने का शानदार मौका है। भारतीय रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11,127 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे कैंडिडेट्स के लिए यह सुनहरा मौका हो सकता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि इसमें कौन-कौन अप्लाई कर सकता है?

17 रेलवे जोनों में होगी भर्ती

रेलवे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक यह भर्ती देश के 17 रेलवे जोनों में की जाएगी। इसके लिए सभी जोनल रेलवे और CLW को निर्देश भेज दिए गए हैं। बड़ी संख्या में पद होने के कारण देशभर के युवाओं को इसका लाभ मिलेगा।

राजस्थान के कैंडिडेट के लिए खास मौका
इस भर्ती में राजस्थान के युवाओं को खास मौका मिलने वाला है। उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) जोन भी इस प्रोसेस में शामिल है। इस जोन के अंतर्गत जयपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर रेल मंडल आते हैं। जानकारी के अनुसार इस जोन में करीब 600 असिस्टेंट लोको पायलट पदों पर भर्ती की जाएगी, जिससे प्रदेश के युवाओं को अपने क्षेत्र में नौकरी पाने का अवसर मिल सकता है।

क्या है योग्यता?
असिस्टेंट लोको पायलट पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट किसी भी बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। इसके साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) या डिप्लोमा होना जरूरी है। इसमें अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट की उम्र कम से कम 18 साल की होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 30 साल तक होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को अलग से छुट मिलेगी। साथ ही आपको बता दें, इसमें अप्लाई करने के लिए आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

जो कैंडिडेट रेलवे में तकनीकी पद पर करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह बेहतरीन अवसर है। अप्लाई करने से पहले स्टूडेंट्स को पूरी अधिसूचना ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।

Related to this topic: