इंडियन एयरफोर्स में जॉब पाने का शानदार मौका, जान लीजिए अप्लाई करने की लास्ट डेट और कैसे अप्लाई किया जा सकता है?
भारतीय वायुसेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना देखने वाले युवाओं का सपना साकार होने वाला है। क्योंकि इंडियन एयरफोर्स ने अग्निवीर वायु इनटेक 01/2027 भर्ती के लिए आवेदन की विंडो दोबारा खोल दी है। जिन कैंडिडेट्स से किसी कारणवश पहले अप्लाई नहीं हो पाया था, वे अब दोबारा मिले मौके में अप्लाई कर सकते हैं। इसलिए जान लीजिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट क्या है और कैसे अप्लाई कर सकते हैं?
लास्ट डेट क्या है?
वायुसेना की ओर से यह रजिस्ट्रेशन विंडो 3 मार्च 2026 से 10 मार्च 2026 तक यानी कुल सात दिनों के लिए खोली गई है। इसलिए आप जल्द से जल्द अप्लाई करें, ताकि यह मौका आपके हाथों से ना निकल जाए। चलिए अब जान लेते हैं कि इसमें कैसे अप्लाई किया जा सकता है?
कैंडिडेट्स नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए आवेदन कर सकते हैं—
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in/airmenn पर जाएं।
-
होमपेज पर दिए गए News सेक्शन में जाएं।
-
Agniveer Vayu INTAKE 01/2027 Online Registration लिंक पर क्लिक करें।
-
अगर पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो Register Here पर क्लिक करें।
-
अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सभी डिटेल भरकर ओटीपी के जरिए रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
-
लॉगिन करके शैक्षणिक योग्यता, DOB और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
-
आवश्यक डॉक्यूमेंट जैसे फोटो और सिग्नेचर निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
-
आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट निकाल लें।
कौन कर सकता है अप्लाई?
चलिए अब जान लेते हैं कि इसमें कौन-कौन अप्लाई कर सकते हैं और इसके लिए Age और शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए। इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) या समकक्ष परीक्षा फिजिक्स, मैथ्स और इंग्लिश विषय के साथ कम से कम 50 प्रतिशत अंकों से पास होना जरूरी है। साथ ही इंग्लिश में भी न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। कैंडिडेट की जन्म तिथि 1 जनवरी 2006 से 1 जुलाई 2009 के बीच होनी चाहिए।
साइंस स्ट्रीम से 12वीं नहीं तो भी अप्लाई कर सकते हैं?
इसके अलावा मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी या आईटी जैसे क्षेत्रों में तीन साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। फिजिक्स और मैथ्स के साथ दो साल का वोकेशनल कोर्स करने वाले अभ्यर्थी भी पात्र माने जाएंगे। जिन छात्रों ने साइंस स्ट्रीम से 12वीं नहीं की है, वे भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनके 12वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक हों।
कैसे होगा सिलेक्शन?
इसका पेपर 31 मार्च को होने वाला है। जो कैंडिडेट इस पेपर को किल्यर कर लेंगे, उसके बाद उनका फिजिकल टेस्ट होगा। इसको किल्यर करने के बाद कैंडिडेट को जॉइनिंग लेटर मिल जाएगा।