Breaking News
  • काशी में जलती चिताओं की भस्म से होली: नरमुंड, चश्मा लगाकर आए संन्यासी, 3 लाख टूरिस्ट पहुंचे
  • अफ्रीकी देश बोत्सवाना से लाए 9 चीते: केंद्रीय वन मंत्री ने कूनो में छोड़ा
  • T20 वर्ल्डकपः सुपर-8 में आज SL vs PAK मैच:श्रीलंका टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर
  • कांग्रेस के कुकर्मों को देश माफ नहीं करेगा, ये अब INC नहीं, मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस- पीएम मोदी
  • पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष में दावा: 300 की मौत, 500 घायल

होम > बिजनेस

UP, Maharashtra Lead Vehicle Purchases

वाहन खरीद में यूपी, महाराष्ट्र और गुजरात सबसे आगे, SIAM के आंकड़ों में खुलासा

SIAM के आंकड़ों के अनुसार 2025-26 की तीसरी तिमाही में वाहन खरीद में यूपी, महाराष्ट्र और गुजरात अव्वल रहे। यात्री वाहन और दुपहिया बिक्री में दिखा अंतर।


वाहन खरीद में यूपी महाराष्ट्र और गुजरात सबसे आगे siam के आंकड़ों में खुलासा

देश में वाहन खरीद के ट्रेंड को लेकर सामने आए नए आंकड़े दिलचस्प हैं. वाहन निर्माता कंपनियों के संगठन सियाम (SIAM) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक चालू वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात वाहन खरीद के मामले में टॉप पर रहे। अक्टूबर से दिसंबर के बीच यात्री वाहन, दुपहिया, तिपहिया और वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में राज्यों की तस्वीर काफी अलग-अलग नजर आई।

महाराष्ट्र नंबर-1, यूपी दूसरे स्थान पर

SIAM के आंकड़ों के अनुसार, तीसरी तिमाही में देशभर में कुल 12.76 लाख यात्री वाहन बिके। इसमें महाराष्ट्र 12.4 फीसदी हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर रहा, जहां करीब 1.58 लाख वाहन खरीदे गए. उत्तर प्रदेश 10.8 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरे और गुजरात 8.2 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा। यात्री वाहनों में कार, यूटिलिटी व्हीकल और वैन शामिल होते हैं।

दुपहिया में यूपी सबसे आगे

घरेलू बाजार में इसी तिमाही के दौरान 56.96 लाख दुपहिया वाहन बिके। यहां तस्वीर पूरी तरह बदलती दिखी। दुपहिया खरीद में उत्तर प्रदेश अव्वल रहा, जहां 8.62 लाख यूनिट यानी 15.1 प्रतिशत हिस्सेदारी दर्ज की गई। महाराष्ट्र 11.3 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि तमिलनाडु 8.0 प्रतिशत के साथ तीसरे और गुजरात 7.4 प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर पहुंचा।

कुछ राज्य कारों में पीछे, बाइक में आगे

आंकड़ों से यह भी सामने आया है कि कुछ राज्य यात्री वाहनों की खरीद में पीछे हैं, लेकिन दुपहिया के मामले में मजबूत स्थिति में दिख रहे हैं. मसलन, बिहार यात्री वाहनों की बिक्री में महज 2.1 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ 15वें स्थान पर रहा, लेकिन दुपहिया में 6 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गया.च इसी तरह पश्चिम बंगाल यात्री वाहनों में 13वें स्थान पर रहा, जबकि दुपहिया में नौवें स्थान पर आ गया। इसके उलट, हरियाणा यात्री वाहनों में छठे स्थान पर होने के बावजूद दुपहिया में 11वें स्थान पर फिसल गया।

तिपहिया और कमर्शियल वाहन में भी महाराष्ट्र-गुजरात आगे

तिपहिया वाहनों की बात करें तो तिमाही के दौरान कुल 2.15 लाख यूनिट बिके। इसमें 11.7 प्रतिशत हिस्सेदारी यानी करीब 25 हजार यूनिट के साथ गुजरात पहले स्थान पर रहा। उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे. वहीं वाणिज्यिक वाहनों की कुल घरेलू बिक्री 2.90 लाख यूनिट रही। इसमें 15.9 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ महाराष्ट्र सबसे आगे रहा। इसके बाद गुजरात (9.1 प्रतिशत) और उत्तर प्रदेश (8.3 प्रतिशत) का स्थान रहा.कुल मिलाकर आंकड़े यही बताते हैं कि राज्यों में वाहन खरीद का पैटर्न एक जैसा नहीं है। कहीं कारों की मांग ज्यादा है, तो कहीं बाइक और स्कूटर। आने वाली तिमाहियों में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह ट्रेंड किस दिशा में जाता है।