Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > बिजनेस

ट्रंप ने फिर छेड़ी ट्रेड वॉर! सोने की कीमतें ₹99,000 के पार, निवेशकों में हलचल

ट्रंप ने फिर छेड़ी ट्रेड वॉर! सोने की कीमतें ₹99,000 के पार, निवेशकों में हलचल

Trump Tariff: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फिर एक बार टैरिफ वॉर शुरू कर दी है।

ट्रंप ने फिर छेड़ी ट्रेड वॉर सोने की कीमतें ₹99000 के पार निवेशकों में हलचल

Trump Tariff: दुनिया में एक बार फिर से ट्रेड वॉर की आहट सुनाई देनी शुरू हो गई है। इसका अब सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ना शुरू हो गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कई बड़े देशों को ट्रेड वॉर की धमकी दी जिसकी वजह से सोने की कीमतों में इजाफा हुआ। जिसके चलते 10 ग्राम सोना ₹99,000 के पार चला गया। सोमवार को डोनाल्ड ट्रम्प ने जापान और दक्षिण कोरिया से आने वाले उत्पादों पर 25% इंपोर्ट ड्यूटी लगाने का ऐलान कर दिया। जिसके कारण विश्व भर के बाजारों में हलचल बढ़ गई। जिसके बाद निवेशकों ने सोने को सबसे सुरक्षित विकल्प के तौर पर चुना। 

दिल्ली में दिखी तेजी

ट्रम्प के ऐलान के बाद दिल्ली के बाजार में भी जबरदस्त तेजी दिखी। सोने चांदी के रेट में भी बढ़ोत्तरी दिखी। 10 ग्राम सोने की कीमत ₹98,570 से बढ़कर ₹99,120 हो गई। वहीं 99.5% शुद्धता वाले सोने का रेट ₹98,600 दर्ज किया गया। 

अंतर्राष्ट्रीय बाजार का कैसा रहा हाल

ट्रेड वॉर का असर न सिर्फ भारतीय बाजार बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय बाजार पर भी पड़ा। स्पॉट गोल्ड की कीमत $3,325 प्रति औंस तक जा पहुंची, जो हाल के महीनों का उच्चतम स्तर है। डॉलर इंडेक्स में गिरावट के कारण अंतरराष्ट्रीय निवेशक भी सोने की ओर लौटे हैं।

इस पूरी स्थिति को देखते हुए एक्सपर्ट्स का मानना है कि ट्रेड वॉर की आशंका के चलते निवेशक सोने में शरण ले रहे हैं। जिसके चलते सोने के रेट में तेजी देखी गई है। 

Related to this topic: