Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > बिजनेस

चांदी के भाव ऑल टाइम हाई पर, सोना भी 1.38 लाख के पार

चांदी के भाव ऑल टाइम हाई पर, सोना भी 1.38 लाख के पार

चांदी के भाव ऑल टाइम हाई पर सोना भी 138 लाख के पार

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने-चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर

सोने और चांदी के वायदा कारोबार में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। बुधवार को लगातार तीसरे कारोबारी दिन घरेलू वायदा बाजार में चांदी के दाम ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए, जबकि सोना भी अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर के बेहद करीब कारोबार करता नजर आया।

निवेशकों की मजबूत खरीदारी और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से सकारात्मक संकेतों के चलते कीमती धातुओं में यह तेजी जारी रही।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के वायदा भाव में मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रेक्ट 181 रुपये की तेजी के साथ 1,38,166 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। पिछले सत्र में इसका बंद भाव 1,37,885 रुपये था।

इस समय सोना 516 रुपये की तेजी के साथ 1,38,401 रुपये पर कारोबार कर रहा था। दिन के दौरान सोने ने 1,38,469 रुपये का उच्च और 1,38,126 रुपये का निचला स्तर छुआ। इससे पहले मंगलवार को सोने ने 1,38,496 रुपये का अब तक का सर्वोच्च स्तर दर्ज किया था।

वहीं, चांदी के वायदा भाव में भी रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली। एमसीएक्स पर चांदी का मार्च कॉन्ट्रेक्ट 1,347 रुपये की तेजी के साथ 2,21,000 रुपये प्रति किलो पर खुला। पिछला बंद भाव 2,19,653 रुपये था।

कारोबार के दौरान चांदी 3,318 रुपये की मजबूती के साथ 2,22,971 रुपये पर पहुंच गई। इस दौरान चांदी ने 2,23,742 रुपये प्रति किलो का नया रिकॉर्ड उच्च स्तर छुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने-चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर बनी हुई हैं। कॉमेक्स पर सोना 4,516 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी 72 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गई है।

वैश्विक अनिश्चितताओं और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग से कीमती धातुओं में यह तेजी देखने को मिल रही है।

Related to this topic: