Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > बिजनेस

महंगे स्मार्टफोन की ओर झुकाव:भारत में एप्पल की हिस्सेदारी रिकॉर्ड 28 प्रतिशत पहुंची

महंगे स्मार्टफोन की ओर झुकाव:भारत में एप्पल की हिस्सेदारी रिकॉर्ड 28 प्रतिशत पहुंची

महंगे स्मार्टफोन की ओर झुकावभारत में एप्पल की हिस्सेदारी रिकॉर्ड 28 प्रतिशत पहुंची

दिग्गज टेक कंपनी एप्पल ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अब तक की सबसे अधिक 28 फीसदी हिस्सेदारी दर्ज की है। यह वृद्धि प्रीमियमाइजेशन के बढ़ते चलन के कारण हुई है। काउंटरपाइंट रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, जहां बिक्री में वृद्धि स्थिर बनी हुई है, वहीं कुल बाजार मूल्य में तेजी से इजाफा हो रहा है, क्योंकि भारतीय खरीदार अब अधिक महंगे मॉडल खरीद रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2024 में भारत में एप्पल की हिस्सेदारी 23 फीसदी थी।

आईफोन-16 बना गेमचेंजर

आईफोन-16 की सफलता, आक्रामक फाइनेंस स्कीमों और ट्रेड-इन ऑफर्स के चलते कंपनी ने देश में अपनी अब तक की सबसे अधिक हिस्सेदारी हासिल की है। वर्ष 2025 में मूल्य के हिसाब से एप्पल ने 28 फीसदी हिस्सेदारी के साथ बाजार का नेतृत्व किया। त्योहारों से जुड़े प्रचार अभियानों और व्यापक चैनल विस्तार ने राजस्व वृद्धि को और बढ़ावा दिया। आईफोन-16 सीरीज वर्ष 2025 में भारत में सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल रहा। यह भारत में किसी भी सीरीज के लिए अब तक की सबसे अधिक वार्षिक बिक्री हिस्सेदारी भी रही है।

वर्ष 2025 में भारत के स्मार्टफोन बाजार में वॉल्यूम के हिसाब से एक फीसदी और मूल्य के हिसाब से आठ फीसदी की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई। खुदरा क्षेत्र में कुल स्मार्टफोन बिक्री का करीब 40 फीसदी हिस्सा फाइनेंस के जरिये हुआ।

किस्तों पर खरीदारी का बढ़ता चलन

30 हजार रुपये से अधिक कीमत वाला प्रीमियम सेगमेंट, एंट्री-लेवल और बजट सेगमेंट की तुलना में कहीं अधिक तेजी से बढ़ रहा है। वर्ष 2025 में प्रीमियम सेगमेंट वॉल्यूम के हिसाब से सबसे तेजी से बढ़ने वाला सेगमेंट बनकर उभरा। इसमें सालाना आधार पर 11 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। इस सेगमेंट में लगभग दो-तिहाई खरीदारी फाइनेंस के माध्यम से की गई, जो ग्राहकों को उच्च स्तरीय उपकरणों में अपग्रेड करने में किस्त विकल्पों की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।

तेजी से बढ़ रहा प्रीमियम सेगमेंट

कुल शिपमेंट में प्रीमियम सेगमेंट की हिस्सेदारी 22 फीसदी रही, जो अब तक का सबसे अधिक स्तर है। इस वर्ष भी प्रीमियम उत्पादों की मांग मूल्य वृद्धि को समर्थन देती रहेगी, हालांकि एंट्री-लेवल सेगमेंट पर दबाव बना रह सकता है। मूल्य के मामले में एप्पल बाजार में आगे है, लेकिन फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में सैमसंग का दबदबा कायम है। वर्ष 2025 में इस सेगमेंट में वॉल्यूम के लिहाज से सैमसंग की हिस्सेदारी 88 फीसदी रही।