Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > बिजनेस

शेयर बाजार में दमदार शुरुआत: सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 26,100 के पार

शेयर बाजार में दमदार शुरुआत: सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 26,100 के पार

सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर 85,300 पर, निफ्टी 120 अंक उछलकर 26,100 पर पहुंचा। मेटल और IT शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी।

शेयर बाजार में दमदार शुरुआत सेंसेक्स 400 अंक उछला निफ्टी 26100 के पार

मुंबई। हफ्ते की शुरुआत निवेशकों के लिए राहत भरी रही ।  22 जनवरी को शेयर बाजार ने मजबूती के साथ कारोबार शुरू किया और शुरुआती घंटों में ही तेजी का साफ संदेश दे दिया. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान में मजबूती से टिके नजर आए।

सेंसेक्स-निफ्टी में मजबूत बढ़त

आज के कारोबार में सेंसेक्स करीब 400 अंक चढ़कर 85,300 के स्तर पर पहुंच गया वही निफ्टी में 120 अंकों की तेजी दर्ज की गई और यह 26,100 के आसपास कारोबार करता दिखा. बीते कुछ सत्रों की सुस्ती के बाद यह उछाल बाजार के लिए पॉजिटिव संकेत माना जा रहा है ।

मेटल और IT शेयर बने तेजी की वजह

आज के कारोबार में निवेशकों का रुझान खासतौर पर मेटल और IT सेक्टर की ओर रहा । मेटल शेयरों में मजबूत डिमांड है IT कंपनियों में नई खरीदारी से बाजार पॉजिटिव ासइन दे रहा है, बैंकिंग और फार्मा शेयरों में भी हल्की मजबूती दिखाई दी। बाजार विश्लेषकों का मानना है कि ग्लोबल संकेतों और सेक्टर-विशेष खरीदारी ने इंडेक्स को सपोर्ट दिया। 

ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेत

एशियाई और अमेरिकी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों का असर भारतीय बाजार पर भी साफ दिखा। एशियाई बाजारों  में कोरिया का कोस्पी में 1.86% की तेजी जापान का निक्केई 1.97% ऊपर है वही हांगकांग का हैंगसेंग 0.28% चढ़ गया। चीन का शंघाई कंपोजिट में भी  0.71% की बढ़त दिखी. इन वैश्विक संकेतों ने घरेलू निवेशकों का भरोसा मजबूत किया।

Related to this topic: