Breaking News
  • BRICS सम्मेलन: 20 देशों के कृषि मंत्री और विशेषज्ञ इंदौर में जुटे
  • पटाखा दुकान में लगी आग, लगातार होते रहे धमाके, भोपाल के बैरागढ़ रोड पर हादसा, 70 फीट तक ऊपर उठी लपटें
  • दिल्ली में आधी रात 70kmph की रफ्तार से आंधी चली: MP-राजस्थान समेत 22 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  • भारत में 2024 में सड़क हादसों से 1.77 लाख लोगों की मौत, हर घंटे 20 लोगों ने गंवाई जान
  • प्रख्यात शूटर जसपाल राणा का निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज

होम > बिजनेस

Sensex Falls 750 Points, Nifty Below 24,200

शेयर बाजार फिर धड़ाम : सेंसेक्स 750 अंक टूटा, निफ्टी 24,200 के करीब

सेंसेक्स 750 अंक गिरकर 77,750 पर, निफ्टी 24,200 के करीब। ऑटो शेयरों में भारी बिकवाली, फार्मा सेक्टर में खरीदारी। कच्चा तेल 100 डॉलर पार।


शेयर बाजार फिर धड़ाम  सेंसेक्स 750 अंक टूटा निफ्टी 24200 के करीब

मुंबई: गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी देखने को मिली। BSE Sensex करीब 750 अंक (0.95%) गिरकर 77,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं Nifty 50 भी 180 अंक (0.75%) टूटकर 24,200 के आसपास पहुंच गया है।

सेक्टरवार रुझान: ऑटो में बिकवाली, फार्मा में खरीदारी

आज के कारोबार में ऑटो सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखा गया, जबकि फार्मा सेक्टर में खरीदारी का रुख बना हुआ है। विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर ऑटो कंपनियों पर पड़ रहा है।

एशियाई बाजारों में भी गिरावट,  ग्लोबल संकेत भी कमजोर रहे।

  • दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.56% गिरा

  • जापान का निक्केई 1.36% टूटा

  • हांगकांग का हैंगसेंग 1.13% नीचे रहा

हालांकि, अमेरिकी बाजारों में 22 अप्रैल को तेजी दर्ज की गई थी, जहां डाउ जोन्स, नैस्डैक और S&P 500 बढ़त के साथ बंद हुए।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

आंकड़ों के अनुसार 22 अप्रैल को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने करीब 2,000 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
इस महीने अब तक विदेशी निवेशकों द्वारा कुल 44 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की बिकवाली की जा चुकी है, जिससे बाजार पर दबाव बना हुआ है।

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' क्षेत्र को लेकर बढ़ती चिंताओं और मजबूत मांग के कारण यह तेजी देखी जा रही है। तेल कीमतों में बढ़ोतरी का असर भारतीय बाजारों, खासकर ऑटो और एविएशन सेक्टर पर पड़ सकता है।

पिछले सत्र में भी गिरावट

बुधवार को भी बाजार में कमजोरी रही थी। सेंसेक्स 757 अंक गिरकर 78,516 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 199 अंक टूटकर 24,378 के स्तर पर आ गया था।

एक्सपर्ट्स की राय

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिलहाल बाजार पर वैश्विक अनिश्चितता, कच्चे तेल की कीमतें और विदेशी निवेशकों की बिकवाली का दबाव बना हुआ है। आने वाले दिनों में कॉर्पोरेट नतीजे और वैश्विक संकेत बाजार की दिशा तय करेंगे।

 

Related to this topic: