Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > बिजनेस

क्या है Raymond का गारमेंट एक्सचेंज प्रोग्राम, जिसमें फ्री में सिलेंगे आपके कपड़े

क्या है Raymond का गारमेंट एक्सचेंज प्रोग्राम, जिसमें फ्री में सिलेंगे आपके कपड़े

हाल ही में रेमंड कंपनी ने एक नया प्रोग्राम शुरू किया है जिसके जरिए ग्राहकों को अब सिले हुए कपड़े स्कीम के अंतर्गत मिलेंगे।

क्या है raymond का गारमेंट एक्सचेंज प्रोग्राम जिसमें फ्री में सिलेंगे आपके कपड़े

Raymond Company Offer: देश की प्रसिद्ध टेक्सटाइल कंपनी रेमंड अपनी उन्नत कपड़ों की किस्म के लिए जानी जाती है। कंपनी के कपड़े की खासियत की देश ही नहीं दुनिया में भी फैली हुई है। हाल ही में रेमंड कंपनी ने एक नया प्रोग्राम शुरू किया है जिसके जरिए ग्राहकों को अब सिले हुए कपड़े स्कीम के अंतर्गत मिलेंगे। खास बात यह है कि इस कैंपेन के प्रचार के लिए रेमंड ने अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद को ब्रांड एंबेसेडर बनाया है।

जानिए कैसा है रेमंड का यह प्रोग्राम

इस खास तरह के प्रोग्राम को रेमंड ने गैर-सरकारी संगठन गूंज के साथ मिलकर एक सामाजिक पहल के रूप में शुरू किया गया है। जिसके तहत आप पुराने कपड़े दान करके नई शर्ट या पैंट सिलवा सकते हैं इसके लिए आपको किसी तरह का पैसा नहीं चुकाना पड़ेगा। कपड़े की सिलाई आपको बिल्कुल ही फ्री मिलने वाली है। इस तरह के प्रोग्राम की शुरुआत 4 जुलाई से हुई है जो 31 जुलाई तक चलेगा इस दौरान पूरे महीने ग्राहकों को इस स्कीम का फायदा मिलता रहेगा।

कैसे लेंगे फायदा

आपको इस स्कीम का फायदा लेना है तो पुराने कपड़ों को गूंज संस्था के जरिए ज़रूरतमंदों तक पहुंचाए जाएंगे। बदले में आप स्टोर से नए कपड़े खरीद सकते हैं, और उनकी सिलाई एक्सपर्ट टेलर्स से मुफ्त करवा सकते हैं। इस पहल को लेकर रेमंड कंपनी का कहना है कि यह सिर्फ एक मार्केटिंग ऑफर नहीं, बल्कि समाज के लिए कुछ अच्छा करने की कोशिश है. पुराने कपड़ों को दान देकर न केवल आप किसी जरूरतमंद की मदद करते हैं। जैसा कि आप जानते हैं रेमंड एक 100 साल पुरानी कंपनी है जिसके 1100 से ज्यादा स्टोर है।

Related to this topic: