Breaking News
  • भारत फिर बना टी20 किंग:इतिहास रचते हुए भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन
  • International Women’s Day Special: भोपाल से बिलासपुर तक दौड़ी ‘नारी शक्ति’ की ट्रेन
  • क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026, शेड्यूल में बदलाव
  • हाई कोर्ट का अहम फैसला: हिंदू रीति अपनाने वाले आदिवासी भी हिंदू विवाह अधिनियम के दायरे में
  • इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में धुंआधार बैटिंग, 12 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 161
  • T20 वर्ल्ड कप फाइनलः न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, भारत की पहले बैटिंग
  • केरल में विदेशी जहाज से टक्कर के बाद मछुआरों की नाव डूबी, 2 लापता
  • 1 से 7 मार्च 2026 के बीच 52,000 से ज्यादा भारतीय सुरक्षित रूप से खाड़ी देशों से भारत लौटे
  • इजराइल ने ईरानी तेल ठिकानों पर मिसाइलें गिराईं: 3 डिपो और 30 फ्यूल टैंक तबाह, ईरान ने 5 देशों पर हमले किए

होम > बिजनेस

भारत में मोबाइल यूजर्स 124 करोड़ के पार: ट्राई

देश में मोबाइल यूजर्स का नया रिकॉर्ड, 124 करोड़ के पार पहुंची संख्या

ट्राई के अनुसार दिसंबर 2025 में भारत में मोबाइल ग्राहकों की संख्या 124.42 करोड़ पहुंची। शहरी इलाकों में तेज बढ़ोतरी, ग्रामीण क्षेत्रों में धीमी रफ्तार


देश में मोबाइल यूजर्स का नया रिकॉर्ड 124 करोड़ के पार पहुंची संख्या

शहरों में तेजी, गांवों में रफ्तार धीमी; टेली-घनत्व बढ़कर 87.38%

देश में मोबाइल फोन अब सिर्फ सुविधा नहीं, ज़रूरत बन चुके हैं। यही वजह है कि दिसंबर 2025 में मोबाइल ग्राहकों की संख्या एक बार फिर नया आंकड़ा छू गई। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक देश में मोबाइल ग्राहकों की कुल संख्या बढ़कर 124.42 करोड़ से अधिक हो गई है। इनमें से 116.30 करोड़ ग्राहक सक्रिय बताए गए हैं। नवंबर 2025 में यह संख्या 123.70 करोड़ थी, यानी एक महीने में करीब 0.59 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। ट्राई का कहना है कि शहरी और ग्रामीण, दोनों इलाकों में ग्राहक बढ़े हैं, लेकिन रफ्तार शहरों में ज्यादा तेज रही।

शहर आगे, गांव पीछे

31 दिसंबर 2025 तक शहरी मोबाइल ग्राहकों की संख्या 71.20 करोड़ और ग्रामीण क्षेत्रों में 53.22 करोड़ रही। आंकड़े बताते हैं कि शहरी इलाकों में मासिक वृद्धि दर 1.01 प्रतिशत रही, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह महज 0.02 प्रतिशत तक सिमट गई। इसी के साथ देश का कुल मोबाइल टेली-घनत्व 86.94% से बढ़कर 87.38% पहुंच गया है। शहरी क्षेत्रों में टेली-घनत्व बढ़कर 139.08% हो गया, वहीं ग्रामीण भारत में यह हल्की गिरावट के साथ 58.36% दर्ज किया गया।

वायरलेस यूजर्स का दबदबा बरकरार

देश में ब्रॉडबैंड ग्राहकों की कुल संख्या 100.74 करोड़ पहुंच चुकी है। इसमें 96.21 करोड़ वायरलेस ब्रॉडबैंड 4.53 करोड़ वायरलाइन ब्रॉडबैंड ग्राहक शामिल हैं। वहीं कुल टेलीफोन ग्राहकों की संख्या 130.61 करोड़ हो गई है, जिनमें 125.88 करोड़ वायरलेस 4.74 करोड़ वायरलाइन ग्राहक हैं। दिसंबर महीने में कुल 85.3 लाख नए टेलीफोन ग्राहक जुड़े, जिसमें 82.1 लाख वायरलेस और 3.2 लाख वायरलाइन ग्राहक शामिल रहे।

नंबर पोर्टेबिलिटी में भी जोरदार हलचल

1.61 करोड़ आवेदन एक महीने में ट्राई के अनुसार दिसंबर 2025 में 1.61 करोड़ मोबाइल यूजर्स ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) के लिए आवेदन किया। इससे साफ है कि यूजर्स अब नेटवर्क और सेवा को लेकर ज्यादा सजग हो चुके हैं।

कंपनियों में जियो टॉप पर

एयरटेल दूसरे, वोडाफोन आइडिया तीसरे नंबर पर

ब्रॉडबैंड सेवा देने वाली कंपनियों में रिलायंस जियो इंफोकॉम 51.44 करोड़ ग्राहकों (51.06%) के साथ पहले स्थान पर रही है, भारती एयरटेल 31.43 करोड़ (31.20%) के साथ दूसरे वोडाफोन आइडिया 12.85 करोड़ (12.75%) ग्राहकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। कुल मिलाकर तस्वीर साफ है, मोबाइल और ब्रॉडबैंड सेक्टर में बढ़ोतरी जारी है, लेकिन शहरी-ग्रामीण डिजिटल खाई अब भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।