Breaking News
  • संसद में महा-बहस के बीच आधी रात को लागू हुआ महिला आरक्षण कानून 2023, नोटिफिकेशन जारी
  • रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, STF ने आगरा से दबोचा
  • लेंसकार्ट के ड्रेस कोड पर विवाद: बिंदी-तिलक पर रोक और हिजाब को मंजूरी देने वाला लेटर वायरल
  • नासिक TCS धर्मांतरण-यौन शोषण केस सुप्रीम कोर्ट पहुंचा
  • MP के 20 जिलों में आज लू चलने का अलर्ट, अनूपपुर-डिंडौरी में स्कूलों का समय बदला, नर्मदापुरम में पारा 43 डिग्री के पार
  • हापुड़ में बस का इंतजार कर रही डिवाइडर पर बैठी 3 महिलाओं को कार ने रौंदा
  • स्पेस में 18 बार खतरे में आए भारतीय उपग्रह, इसरो ने रास्ता बदलकर मलबे से बचाया
  • डी कॉक ने धोनी को पीछे छोड़ा, मुंबई के सेकेंड इंडविजुअल स्कोरर भी बने

होम > बिजनेस

नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, SBI को देना होगा 1.72 करोड़ रूपये का जुर्माना; रिजर्व बैंक ने की टिप्पणी

नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, SBI को देना होगा 1.72 करोड़ रूपये का जुर्माना; रिजर्व बैंक ने की टिप्पणी

बैंकिंग नियमों का उल्लंघन करने पर रिजर्व बैंक ने स्टेटे बैंक ऑफ इंडिया पर लगाया जुर्माना, अब एसबीआई को देना होगा 1.72 करोड़ रूपये


नियमों की अनदेखी पड़ी भारी sbi को देना होगा 172 करोड़ रूपये का जुर्माना रिजर्व बैंक ने की टिप्पणी

नियमों को अनदेखा करना अब स्टेटे बैंक ऑफ इंडिया को कुछ ज्यादा भारी पड़ रहा है। दरसल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने स्टेटे बैंक ऑफ इंडिया पर 1.72 करोड़ रूपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना बैंकिंग नियमों का उल्लंघन करने पर लगाया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि यह जुर्माना बैंकिंग विनियमन अधिनियम 1949 के तहत लगाया है।

RBI की ओर से जारी बयान के मुताबिक, यह कार्रवाई वित्तीय वर्ष 2022–23 के दौरान बैंक की गतिविधियों की समीक्षा के बाद की गई। खासतौर पर, SBI ने सरकारी सब्सिडी के भरोसे ब्रिज लोन दिए, जो कि RBI के नियमानुसार मना है।

साथ ही RBI ने SBI पर आरोप लगाया है कि उसने अनधिकृत डिजिटल लेनदेन में ग्राहकों को समय पर मुआवजा नहीं दिया और करंट अकाउंट खोलते समय नियमों का पालन नहीं किया।

किस वजह से SBI को देना होगा 1.72 करोड़ का जुर्माना

RBI ने SBI की जांच में कई गड़बड़ियां पाई हैं। स्टेट बैंक द्वारा नियमों के खिलाफ सरकारी सब्सिडी के भरोसे ब्रिज लोन दिए गए। ग्राहक सुरक्षा में भी लापरवाही रही। इतना ही नहीं, अनधिकृत डिजिटल ट्रांजैक्शन के बाद समय पर पैसे नहीं लौटाए। साथ ही, करंट अकाउंट खोलने में भी नियमों का उल्लंघन किया गया।


RBI ने नोटिस जारी कर SBI से मांगा था जवाब

नियमों के उल्लघन की पुष्टी के बाद RBI ने नोटिस जारी कर SBI को इसकी वजह बताने के लिए कहा, साथ ही पूछा कि नियमों के उल्लघंन के बाद आप पर जुर्माना क्यों न लगाया जाए। SBI की तरफ से संतोषजन जवाब न मिलने पर RBI ने SBI पर जुर्माना लगाया है।

इस कार्रवाई को लेकर RBI ने क्या कहा?

RBI ने कहा कि यह कार्रवाई नियमों के पालन में कमी के कारण की गई है। इसका मकसद SBI और उसके ग्राहकों के बीच किसी लेनदेन की वैधता पर सवाल उठाना नहीं है। यह जुर्माना किसी अन्य कार्यवाही को प्रभावित नहीं करेगा।